क्रिकेट खबरें

Rahul Dravid के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच? जानें इस रेस में कौन है सबसे आगे

Rahul Dravid के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का नया कोच कौन बनेगा? आजकल यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट फैन्स जानना चाह रहे हैं.
Rahul Dravid

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का नया कोच कौन बनेगा? आजकल यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट फैन्स जानना चाह रहे हैं. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद खत्म होने वाला है.

जून में खत्म हो जाएगा Rahul Dravid का कार्यकाल

हालांकि, द्रविड़ का कार्यकाल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन बीसीसीआई के आग्रह पर द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक अपने कार्यकाल को बढ़ा लिया था, लेकिन अब द्रविड़ ने इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद आराम करना चाहते हैं. इसका मतलब है कि अब द्रविड़ टीम इंडिया के कोच नहीं रहेंगे और बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए एक नया कोच लेकर आएगी.

इस वजह से बीसीसीआई ने 13 मई को आधिकारिक रूप से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए हेड कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. हेड कोच के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मई यानी आईपीएल 2024 के फाइनल मैच के अगले दिन शाम 6 बजे तक चलेगी.

बीसीसीआई ने इस बार मौजूद कोच के कार्यकाल खत्म होने से पहले ही आवेदन आमंत्रित किए हैं, ताकि नए कोच का चयन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. आवदेन प्रक्रिया में हर उम्मीदवार का एक व्यापक रिव्यू किया जाएगा, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू होगा और उसके बाद उनकी कोचिंग की पुरानी उपलब्धियों पर भी गौर किया जाएगा.

कौन संभालेगा टीम इंडिया की जिम्मेदारी

भारतीय कोच: भारतीय कोच की बात करें तो राहुल द्रविड़ के बाद सबसे बड़ा उम्मीदवार वीवीएस लक्ष्मण को माना जा रहा था, लेकिन कुछ नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण भी टीम इंडिया की कोचिंग नहीं करना चाहते हैं. उनके अलावा गौतम गंभीर, संजय बांगर या वीरेंद्र सहवाग जैसे कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं.

विदेशी कोच: आजकल मीडिया में आ रही नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई विदेशी कोचों पर भी नज़र बनाए हुए हैं. लिहाजा, ऐसा हो सकता है कि सालों के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एक विदेशी कोच मिल जाए. इस रेस में विदेशी कोच के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स का नाम आगे चल रहा है.

नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई, 2024 से 31 दिसंबर, 2027 तक होगा. बीसीसीआई ने सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम में हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखने की प्रथा नहीं है, इसलिए हम तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कोच की तलाश में हैं, जो तीन साल तक भारतीय क्रिकेट के लिए सेवा दे सके. अब देखना होगा कि जून में द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद बीसीसीआई टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी किसे सौंपती है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB प्लेऑफ राउंड खेल पाएगी या नहीं, यहां जानें सभी संभावित नतीजे

आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम ने अपने खेल में एक अद्भुत परिवर्तन दिखाया है। शुरुआती हार के बाद, टीम ने अपने आखिरी पांच मैचों में जीत हासिल की और
IPL 2024, MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: MI के खिलाफ CSK ने पहले की दो गलती, लेकिन फिर दिखाया ‘मास्टरप्लान’

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मेज़बान मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस
IPL 2024, MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में CSK के सामने आया परेशानियों का पहाड़, प्लेइंग 11 के लिए नहीं बचा कोई तेज गेंदबाज

IPL 2024: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अभी तक 10 मैचों में से 5 में जीत
Marcus Stoinis
क्रिकेट खबरें

IPL में ऑस्ट्रेलियन ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 16 साल में कोई नहीं बना पाया

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया है? इस सवाल का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings