क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL इतिहास के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें सबसे ऊपर कौन है

GT vs RCB

IPL 2024: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन उनका फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ.

SRH vs LSG

लखनऊ की पारी पॉवरप्ले में ही लड़खड़ा गई और उनकी टीम 20 ओवर में किसी तरह 165 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह स्कोर कुछ भी नहीं था. उनकी टीम ने इस स्कोर का पीछा ऐसे किया मानों वो 165 नहीं 65 रनों का पीछा कर रहे हों.

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने सिर्फ 9.4 ओवर में ही 167 रन बना दिए और पूरे 10 विकेट से मैच जीत लिया. इस पारी के दौरान हैदराबाद के इन दोनों खिलाड़ियों ने कमाल की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की मूसलाधार बारिश कर दी. इस बीच ट्रैविस हेड ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे आईपीएल इतिहास में अभी तक ज्यादा खिलाड़ी कर नहीं पाए हैं.

ट्रैविस हेड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल, इस मैच में ट्रैविस हेड ने पहले 6 ओवर यानी पॉवरप्ले में ही खुद के 50 रन पूरे कर लिए थे. आईपीएल में हेड ने ऐसा एक बार नहीं बल्कि 4 बार किया है और खास बात की वो चारों धमाकेदार पारियां इसी सीज़न में आई हैं. ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2024 में 4 बार पॉवरप्ले में ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले ट्रैविस हेड दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे ज्यादा ऐसा करने वाले सिर्फ एक खिलाड़ी हैं और वो भी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं. डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर में कुल 6 बार पॉवरप्ले में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने यह कारनामा कई सालों तक आईपीएल खेलने के बाद किया है. ट्रैविस हेड ने सिर्फ एक सीज़न में 4 बार ऐसा कर दिया है और अभी इस सीज़न में भी उन्हें कई और मैच भी खेलने हैं.

आईपीएल के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया – 6 बार
  • ट्रैविस हेड – ऑस्ट्रेलिया – 4 बार
  • सुनील नारायण – वेस्टइंडीज – 3 बार
  • क्रिस गेल – वेस्टइंडीज – 3 बार

Leave your vote

Shares:

Related Posts

RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB प्लेऑफ राउंड खेल पाएगी या नहीं, यहां जानें सभी संभावित नतीजे

आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम ने अपने खेल में एक अद्भुत परिवर्तन दिखाया है। शुरुआती हार के बाद, टीम ने अपने आखिरी पांच मैचों में जीत हासिल की और
KKR vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी पंजाब किंग्स, तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL 2024: इस आईपीएल सीज़न में अभी तक कुल 43 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में एक नहीं बल्कि बहुत सारे पुराने रिकॉर्ड्स टूटे हैं. इस वजह से
Marcus Stoinis
क्रिकेट खबरें

IPL में ऑस्ट्रेलियन ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 16 साल में कोई नहीं बना पाया

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया है? इस सवाल का जवाब
James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings