क्रिकेट खबरें

7 बल्लेबाज 0 पर आउट, सिर्फ 12 रन पूरी टीम लौटी पवेलियन और बना दिया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

Mongolia vs Japan

आईपीएल के मौजूदा सीज़न के लगभग हर मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए दिख रहे हैं. आईपीएल के इस सीज़न में वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी बना है, लेकिन इसी बीच वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसा मैच भी हुआ, जिसमें टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे छोटा स्कोर भी देखने को मिला है.

12 रन पर ऑलआउट हुई मंगोलिया

यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच था, जो जापान और मंगोलिया के बीच में खेला गयाा था. इस मैच में जापान ने मंगोलिया की टीम को सिर्फ 12 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसी के साथ जापान ने 205 रनों के विशाल अंतर से इस मैच को जीत लिया.

आपको बता दें कि मंगोलिया की टीम ने 7 महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है. चीन में हुए एशियन गेम्स के दौरान पहली बार मंगोलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था. इस वक्त मंगोलिया की टीम 7 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जापान के दौरे पर गई हुई है.

7 बल्लेबाज शून्य पर लौटे पवेलियन

इस सीरीज के दूसरे मैच में जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए. इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मंगोलिया की टीम मैदान पर उतरी और पहली गेंद पर ही उनका पहला विकेट गिर गया. उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं और एक-एक कर सभी बल्लेबाज आउट होकर वापस चले गए और पूरी टीम सिर्फ 12 रनों पर ऑलआट हो गई. मंगोलिया के 7 बल्लेबाज 0 पर आउट हो गए.

जापान की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज काजुमा काटो-स्टैफर्ड ने 3.2 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए और 5 विकेट हासिल किए. इस कारण मंगोलिया की टीम सिर्फ 12 रन पर सिमट गई, जो वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है, क्योंकि इससे पहले एक टी20 मैच में एक टीम सिर्फ 10 रन पर भी सिमट चुकी है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Babar Azam
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आज़म को दिया नया चैलेंज, कहा- ‘अगर उन्होंने 3 छक्के लगा दिए तो…’

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत दुनियाभर की कई टीमों ने
DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: मैच रद्द होने के बाद भी प्लेऑफ में पहुँची हैदराबाद, अब CSK और RCB के बीच लगी रेस

IPL 2024) के मैच 66 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच भिड़ंत होनी थी, लेकिन दुर्भाग्य से मैच बिना किसी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया.
RCB vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs CSK: चेन्नई ने जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, जानें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

IPL 2024, RCB vs CSK: आईपीएल में इस सीज़न का सबसे महत्वपूर्ण लीग मैच कुछ देर बाद शुरू होने वाला है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings