क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

ICC T20 World Cup 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक, पंत, चहल की हुई वापसी

Team India

BCCI: बीसीसीआई की चयन सीमित ने जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजित अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया है, जिसकी अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे. आइए हम आपको बताते हैं कि इस टीम में किस-किस खिलाड़ी को शामिल किया गया है.

जून में होगा वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि 1 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी वेस्टइंडीज और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. आईसीसी ने सभी टीमों को 1 मई तक अपना स्क्वॉड ऐलान करने के लिए कहा था, जिसमें वो अगले 15 दिनों के भीतर बदलाव कर सकते हैं.

न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के बाद आज भारत ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वॉड की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को दी गई है. पिछले साल हुए 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और एक भी मैच हारे बिना फाइनल तक का सफर तय किया था.

इस बार बीसीसीआई ने एक बार फिर रोहित पर बतौर कप्तान भरोसा जताया है. उनके अलावा हार्दिक पांड्या की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है. हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही चोटिल हुए थे और तब से भारतीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं. अब हार्दिक ना सिर्फ टीम में वापस आए हैं, बल्कि उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है.

इसके अलावा इस टीम तीसरी खास बात है कि इसमें संजू सैमसन को शामिल किया गया है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में संजू सैमसन ने इतना शानदार प्रर्दशन किया है कि सिलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज करने की भूल कर ही नहीं सकते हैं.

स्पिन विभाग युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है. पिछले कुछ वर्ल्ड कप से युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने भी वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बना ली है.

ICC T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  7. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान)
  8. शिवम दूबे
  9. रविंद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अर्शदीप सिंह
  14. जसप्रीत बुमराह
  15. मोहम्मद सिराज

ट्रैवलिंग रिज़र्व

  • शुभमन गिल
  • रिंकू सिंह
  • खलील अहमद
  • आवेश खान

Leave your vote

Shares:

Related Posts

James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने
Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma का लेटेस्ट इंटरव्यू, वर्ल्ड कप से लेकर संन्यास लेने तक की बात का किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने कप्तानी के अनुभव और टीम के भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। दुबई आई
india australia series
क्रिकेट खबरें

IND vs AUS T20I Series : जानिए टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड और शेड्यूल ,

एशिया कप 2022 में ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings