क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, DC vs MI: दिल्ली ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुंबई को दी मात, ऋषभ पंत की कप्तानी ने किया कमाल

DC vs MI

इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दिल्ली के नए ओपनर्स ने ऐसी शुरुआत की कि मुंबई का फैसला गलत साबित हो गया.

दिल्ली ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में दिल्ली की टीम ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए. इस स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने भी ठीक-ठाक पीछा किया लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन तक ही पहुंच पाए और अंत में दिल्ली 10 रनों से इस मैच दो जीत गई.

दिल्ली की ओर से इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 15 गेंदों में 50 और 27 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली और पहले 6 ओवर में ही मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36, शाई होप ने 17 गेंदों में 41, ऋषभ पंत ने 19 गेंदों में 29 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली.

मुंबई ने भी की अच्छी बल्लेबाजी

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 63 रन, हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 46 रन, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली.

दिल्ली की ओर से इंपैक्ट प्लेयर रासिक दर सलाम ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई. मुंबई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किए. जेक फ्रेजर-मैकगर्क को इस मैच में शानदार पारी खेलने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma का लेटेस्ट इंटरव्यू, वर्ल्ड कप से लेकर संन्यास लेने तक की बात का किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने कप्तानी के अनुभव और टीम के भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। दुबई आई
Team India
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक, पंत, चहल की हुई वापसी

BCCI: बीसीसीआई की चयन सीमित ने जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजित अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की
RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 से बाहर होने की कगार पर RCB, KKR के खिलाफ मिली एक और हार

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच में खेला गया. इस हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता ने बैंगलुरु को सिर्फ 1
James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings