क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: पंजाब ने 262 रन चेज़ करके कोलकाता को दी मात, वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटे

PBKS chase 262 runs in t20 IPL Match

IPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आज आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर पीछा करके कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है. आज के मैच में कोलकाता ने पंजाब को 262 रनों का एक विशाल लक्ष्य दिया था और सोचा था कि ये मैच वो लगभग जीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि पंजाब किंग्स क्या करने वाली है.

पंजाब ने रचा इतिहास

पंजाब ने 19.4 ओवर में ही 262 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया. यह सिर्फ आईपीएल ही वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा चेज है.

इस मैच में पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके बाद सुनील नारायण और फिल सॉल्ट नाम का एक ऐसा तूफान आया जिसके सामने पंजाब का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पा रहा था. फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 75 रन, सुनील नारायण ने 32 गेंदों में 71 रन, वेकेंटेश अय्यर ने 23 गेंदों में 39 रन, आंद्रे रसेल ने 12 गेंदों में 24 रन, श्रेयस अय्यर ने 10 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. इतनी सारी शानदार पारियों की मदद से कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बना दिया.

पंजाबी बल्लेबाजों ने छुड़ाए छक्के

इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने भी पहले ओवर से शानदार शुरुआत की. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में नाबाद 108 रन, रीले रूसो ने 16 गेंदों में 26 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारियां खेली और अंत में पंजाब को एक ऐतिहासिक जीत मिली.

यह आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज़ तो है ही, उसके साथ-साथ वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का भी सबसे बड़ा रन रेज है. इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़ साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन बनाकर किया था, लेकिन अब उस मैच का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स ने तोड़ दिया है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

SRH vs KKR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और Dream 11 टिप्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मुकाबला (KKR vs SRH) होने जा रहा है।
Virat vs Gavaskar
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही
Rahul Dravid
क्रिकेट खबरें

Rahul Dravid के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच? जानें इस रेस में कौन है सबसे आगे

Rahul Dravid के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का नया कोच कौन बनेगा? आजकल यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings