क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी पंजाब किंग्स, तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

KKR vs PBKS

IPL 2024: इस आईपीएल सीज़न में अभी तक कुल 43 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में एक नहीं बल्कि बहुत सारे पुराने रिकॉर्ड्स टूटे हैं. इस वजह से इस बार के सीज़न को रिकॉर्ड ब्रेकिंग सीज़न भी कहा जा रहा है. पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने में पंजाब किंग्स ने भी खास भूमिका निभाई है.

कोलकाता के खिलाफ पंजाब ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

इस सीज़न का 42 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 261 रन बनाए और उन्हें लगा कि वो आधा मैच जीत चुके हैं, लेकिन पंजाब ने उनके अनुमान को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया.

पंजाब ने 18.4 ओवर में ही 262 रन बनाकर सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास में भी सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कर दिया. इस रन चेज़ के दौरान पंजाब किंग्स ने एक नहीं बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े और नए रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया. उनमें से एक रिकॉर्ड छक्कों का भी है.

पंजाब ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

दरअसल, इस मैच में पंजाब किंग्स ने आईपीएल के किसी एक मैच की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी बन गई. पंजाब के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 24 छक्के लगाए, जो आईपीएल की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी बन गया.

आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-4 टीम कौनसी है और उसने किस टीम के खिलाफ कितने छक्के मारे हैं.

  • 24 – PBKS vs KKR, कोलाता, 2024
  • 22 – SRH vs RCB, बेंगुलुरु, 2024
  • 22 – SRH vs DC, दिल्ली, 2024
  • 21 – RCB vs PWI, बेंगुलुरु, 2013

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
Rahul Dravid
क्रिकेट खबरें

Rahul Dravid के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच? जानें इस रेस में कौन है सबसे आगे

Rahul Dravid के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का नया कोच कौन बनेगा? आजकल यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व
क्रिकेट खबरें

इंडिया ने दूसरे टी-20 मैं ऑस्ट्रेलिया (india- ausrtalia) के हरा कर सीरीज बराबर की

NAGPUR -भारत ने दूसरे टी 20 में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हरा कर तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली, कप्तान रोहित शर्मा की 46 रन की आक्रामक पारी
James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings