क्रिकेट खबरेंटॉप ५/10

IND vs AUS T20I Series : जानिए टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड और शेड्यूल ,

india australia series

एशिया कप 2022 में ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20 वर्ल्ड की तैयारी के लिए खेली जा रही है।अगले माह अक्टूबर में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी अपनी टीमों की मजबूती परखना चाहेंगी

भारत की बात करें तो वह एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों लगातार दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी के साथ एक बार फिर भारतीय फैन्स को निराश किया था । टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को जीत कर भारत में लाने का दबाव होगा, इसलिए यह सीरीज टीम की क्षमता को टेस्ट करने का एक मंच हो सकती है ।

ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला टी-20 सीरीज जून में श्रीलंका के खिलाफ खेली था, जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीत कर अपनी टीम कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने के लिए इस्तेमाल कर सकती है । ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। एरोन फिंच की अगुवाई वाली मैं ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले महीने अपने घर में होने वाले वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरेगी।

मैच शेड्यूल

  • पहला टी-20 मैच, 20 सितंबर,
  • पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
  • शाम 7:30 बजे (IST)
  • दूसरा टी-20 मैच, 23 सितंबर, शुक्रवार
  • विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
  • शाम 7:30 बजे (IST)
  • तीसरा टी-20 मैच, 25 सितंबर, रविवार
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • शाम 7:30 बजे (IST)

ब्राडकास्टिंग & लाइव स्ट्रीमिंग
सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा , लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर रहेगी

टीमें
India – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

Australia – एरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, नेथन एलिस, डेनिएल सैम्स, सीन एबॉट।

Leave your vote

Shares:

Related Posts

SRH vs KKR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और Dream 11 टिप्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मुकाबला (KKR vs SRH) होने जा रहा है।
RCB vs DC
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs DC: जानें मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, और Dream11 फैंटेसी टीम की भविष्यवाणी

आईपीएल मुकाबले में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ने जा रही हैं। इस सीजन के 62वें मैच में, दोनों टीमें प्लेऑफ की
Luke Wood
क्रिकेट खबरें

PSL के हीरो, IPL में ज़ीरो, आईपीएल के डेब्यू मैच में ही दिखे तारे और बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तुलना कई बार पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल से की जाती है. पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अक्सर पीएसएल को आईपीएल से ज्यादा मुश्किल
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: क्या अब MS Dhoni कभी नहीं खेलेंगे? उनके जिग्री दोस्त ने दिया चौंकाने वाला जवाब

आईपीएल 2024 के दौरान, एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की चर्चा ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी हलचल मचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings