क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

ICC T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान ने अभी तक नहीं किया टीम का ऐलान, PCB ने मचाई उथल-पुथल

PCB'

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए एक-एक कर सभी टीम अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करते जा रही है. न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इन सभी के अलावा अभी तक पाकिस्तान एक ऐसी बड़ी टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले काफी कुछ बदला है. 2023 वर्ल्ड कप के बाद पीसीबी ने बाबर आज़म से कप्तानी छीन कर शाहीन शाह अफरीदी को लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट का कप्तान बना दिया था, लेकिन अब पीसीबी ने एक बार फिर बाबर को जिम्मेदारी सौंपी है.

इसके अलावा पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका को पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को कोच बनाया है. आपको बता दें कि गैरी कर्स्टन की कोचिंग में ही भारतीय टीम ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था.

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होगी और इस बार का वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित किया जाएगा. इस वर्ल्ड कप के लिए अभी तक पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अभी तक अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है.

ICC T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  7. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान)
  8. शिवम दूबे
  9. रविंद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अर्शदीप सिंह
  14. जसप्रीत बुमराह
  15. मोहम्मद सिराज

ट्रैवलिंग रिज़र्व

  • शुभमन गिल
  • रिंकू सिंह
  • खलील अहमद
  • आवेश खान

Leave your vote

Shares:

Related Posts

SRH vs KKR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और Dream 11 टिप्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मुकाबला (KKR vs SRH) होने जा रहा है।
Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma का लेटेस्ट इंटरव्यू, वर्ल्ड कप से लेकर संन्यास लेने तक की बात का किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने कप्तानी के अनुभव और टीम के भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। दुबई आई
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रन कुछ ज्यादा आसानी से बन रहे हैं. लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और 200 छोड़िए, 230, 240 और
IPL 2024 KKR vs LSG Records
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता को मिली एकतरफा जीत, बनें कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024 के 28वें मैच में कोलकाता ने लखनऊ को एकतरफा अंदाज में मैच हरा दिया. इस मैच में कुछ रोमांचक रिकॉर्ड्स बने हैं. आइए इन रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings