क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: KKR के मुख्य गेंदबाज पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की थी बदतमीज़ी

Harshit Rana

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के अनकैप्ड गेंदबाजों ने इस आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है. उनमें से एक हर्षित राणा भी है. हर्षित राणा ने इस सीज़न में गेंदबाजी तो अच्छी की है, लेकिन विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा है, जिसका उन्हें भारी नुकसान पर उठाना पड़ रहा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान हर्षित राणा के गलत व्यवहार के कारण उनपर एक मैच का बैन लगाया गया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में हर्षित राणा ने दिल्ली के अभिषेक पोरेल को बोल्ड किया और उन्हें अपने हाथों से बड़े ही आक्रमक तरीके से पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया, जो कि बीसीसीआई द्वारा निर्धारित आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन है.

हर्षित राणा द्वारा किए गए इस उल्लंघन के कारण बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल से एक मैच के लिए बैन कर दिया और उनपर एक मैच की पूरी 100 प्रतिशत फीस का जुर्माना भी लगाया गया है.

बीसीसीआई ने दी सजा

बीसीसीआई ने इस मामले में जारी की गई अपनी स्टेटमेंट में बताया है कि हर्षित राणा ने अपनी गलती स्वीकार की है और सजा भी स्वीकार की है. आपको बता दें कि हर्षित राणा लगभर हर मैच में ऐसा ही व्यवहार करते हैं. इस सीज़न की शुरुआत में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद भी हर्षित राणा ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद उन्हें मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा था.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

team india new jersy
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2022: टीम India की नई Jersy की तस्वीर BCCI ने शेयर

T20 WC 2022 भारतीय टीम के नई जर्सी का इंतज़ार आखिरकार रविवार को खत्म हुआ। बीसीसीआई ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
IPL 2024 SRH vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL और वर्ल्ड टी20 इतिहास में किस टीम ने किए सबसे बड़े रन चेज़, यहां देखें टॉप-3 टीम की लिस्ट

इस बार के आईपीएल सीज़न में बहुत सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. इस कारण इस सीज़न को रिकॉर्ड टूटने वाले सीज़न कहा जा रहा है. हर मैच में कई रिकॉर्ड
NZ T20 World Cup 2024 Squad
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, जानें केन विलियमसन का कप्तानी रिकॉर्ड

New Zealand Cricket Team: 1 जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. दुनियाभर की टीम इस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings