क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: 287 रन बनाने के बाद भी SRH ने जीता मैच, लेकिन 262 रन बनाकर RCB ने जीता दिल

IPL 2024 SRH vs RCB

IPL 2024: आज आईपीएल में मौजूदा सीज़न का 30वां मैच खेला गया और इस मैच में सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के भी कई रिकॉर्ड टूट गए. इस मैच में सबसे ज्यादा रन बने, सबसे ज्यादा छक्के लगे, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बने और बहुत सारे अन्य रिकॉर्ड्स भी बने. हम आपको अपने इस रिकॉर्ड तोड़ मैच की रिपोर्ट बताने जा रहे हैं.

RCB vs SRH: ऐतिहासिक मैच

आज का मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में खेला गया. इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन वो फैसला बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ.

39 गेंदों में शतक

सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने मिलकर सिर्फ 8.1 ओवर में 108 रन बना दिए. अभिषेक ने 22 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली तो वहीं ट्रैविस हेड ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया और 41 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. उनके बाद हेनरिक क्लासेल बल्लेबाजी करने आए और 31 गेंदों में 67 रन बनाकर गए. इनके अलावा मार्करम ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन और अब्दुल समद ने 10 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. इन सभी पारियों को मिलाकर हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन बना दिए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया.

आरसीबी ने दिया करारा जवाब

हैदराबाद की इस विशाल पारी का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शुरुआती से ही आक्रमकता दिखाई. आरसीबी ने पहले 3 ओवर में 39 और 6.2 ओवर तक 80 रन बना दिए थे, जब विराट कोहली 20 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा फाफ डु-प्लेसी ने 28 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. 80 रन पर पहला विकेट गवांने के बाद आरसीबी ने 122 पर 5 विकेट गवां दिए.

250 के पार ले गए दिनेश कार्तिक

वहां से आरसीबी की उम्मीद लगभग टूट गई थी, लेकिन फिर दिनेश कार्तिक मैदान पर आए और पूरी तरह से छा गए. दिनेश कार्तिक ने 35 गेदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 83 रनों की एक शानदार पारी खेली, जिसकी मदद से आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 262 रन बना दिए, लेकिन फिर भी 25 रनों से मैच हार गई.

पैट कमिंस रहे सबसे सफल गेंदबाज

इस पूरे मैच में सबसे सफल गेंदबाज पैट कमिंस रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. हैदराबाद की ओर से मयंक मार्केंड ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट, टी नटराजन ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट, जयदेव उनादकट ने 2 ओवर में 37 रन और भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 60 रन खर्च किए.

5 गेंदबाजों ने खाए 50 से ज्यादा रन

आरसीबी की ओर से सबसे सस्ते गेंदबाज विल जैक्स रहे, जिन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 32 रन खर्च किए. रीस टॉप्ले, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन और विजय कुमार व्यसक ने 4-4 ओवर में क्रमश: 68, 51, 52, और 64 रन खर्च किए.

549 रनों के साथ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

आरसीबी और सनराइज़र्स हैदराबाद के इस शानदार मैच में कुल 549 रन बने, जो दुनिया के किसी भी टी20 मैच में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इस मैच में ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: MI के खिलाफ CSK ने पहले की दो गलती, लेकिन फिर दिखाया ‘मास्टरप्लान’

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs LSG
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से दी मात, प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एक रोमांचक मुकाबले में, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 19 रनों से हराकर अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा। यह
RCB vs DC
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs DC: जानें मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, और Dream11 फैंटेसी टीम की भविष्यवाणी

आईपीएल मुकाबले में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ने जा रही हैं। इस सीजन के 62वें मैच में, दोनों टीमें प्लेऑफ की
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: Dhoni के 110 मीटर के छक्के ने RCB को जीत दिलाई, जानें कैसे?

दिनेश कार्तिक की एक टिप्पणी ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि धोनी (Dhoni) के द्वारा मारा गया 110 मीटर का छक्का मैच का निर्णायक क्षण था।
LSG vs CSK (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: LSG vs CSK का मैच प्रिव्यू, बेस्ट फैंटसी टीम, जानें किसे बनाए कप्तान और उप-कप्तान

IPL 2024: आईपीएल का 34वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings