क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024 से बाहर होने की कगार पर RCB, KKR के खिलाफ मिली एक और हार

RCB

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच में खेला गया. इस हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता ने बैंगलुरु को सिर्फ 1 से हरा दिया. आरसीबी और केकेआर के बीच में जब कोई मैच होता है, तो उसमें रोमांच हमेशा रहता है, ऐसा ही कुछ इस मैच में भी हुआ. आइए हम आपको इस मैच की पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

केकेआर ने बनाया बड़ा स्कोर

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और केकेआर ने अपने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बना दिए. केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए. उन्होंने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. उनके अलावा फिल शॉल्ट ने 14 गेंदों 48 और अंत में रमनदीप सिंह ने 9 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर केकेआर के स्कोर को 222 रनों तक पहुंचा दिया.

केकेआर के इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी ने पहले ओवर दो ओवर में तो शानदार शुरुआत की, लेकिन तीसरी ओवर की पहली गेंद पर हर्शित राणा ने विराट कोहली को आउट कर दिया है, जिन्होंने 7 गेंदों में18 रन बनाए थे.

उनके बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद विल जैक्स (23 गेंदों में 55) और रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारियां खेलकर आरसीबी का स्कोर 11.2 ओवर में 137 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन उसके बाद आंद्रे रसेल ने एक ही ओवर में दोनों को आउट करके केकेआर को मैच में वापस ला दिया.

आरसीबी ने आखिरी गेंद तक किया पीछा

हालांकि, उसके बाद सुयश प्रभुदेशाई (18 गेंदों में 24) और दिनेश कार्तिक (18 गेंदों में 25) रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और केकेआर की ओर से मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन आरसीबी के कर्ण शर्मा ने स्टार्क के ओवर में तीन छक्के लगाकर आरसीबी के एक बार फिर जीत की उम्मीद दिला दी, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर कर्ण (7 गेंदों में 20 रन) स्टार्क को ही कैच थमा बैठे. इस तरह से आरसीबी 20 ओवर में पूरे 10 विकेट खोकर 221 रन ही बना पाई.

केकेआर की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी आंद्रे रसेल ने की. उन्होंने 3 ओवर में 25 रन बनाकर 3 विकेट लिए, जिसमें विल जैक्स, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक का विकेट शामिल था.

आरसीबी का सफर खत्म!

आरसीबी की इस हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी लगभग खत्म हो चुका है, क्योंकि उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 मैचों में हार और सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. ऐसे में अगर अब वो अपने बाकी सभी मैच भी जीत लेते हैं, तो भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे और इतने अंकों में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें:

IPL: 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs MI (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी जीत नहीं पाई मुंबई, दिल्ली ने दी मात

IPL 2024: इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली और मुंबई दोनों
CSK vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, Match 59, CSK vs GT: मैच प्रिव्यू, जानें चेन्नई और गुजरात दोनों टीमों का पूरा हाल

आईपीएल 2024: मैच 59, CSK vs GT मैच प्रिव्यू आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र
Rohit Ajit Agarkar PC
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली जगह? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है. आज बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने
india australia series
क्रिकेट खबरें

IND vs AUS T20I Series : जानिए टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड और शेड्यूल ,

एशिया कप 2022 में ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings