क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: विराट कोहली ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का सुपर रिकॉर्ड, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Virat AB

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विराट कोहली का हाल बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आमतौर पर हर सीज़न में रहता है. आरसीबी बहुत सारे मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-10 पर है और उनके पूर्व कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाकर ओरेंज कैप हासिल किए हुए हैं.

विराट ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, विराट ने पिछले आईपीएल मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. विराट ने अपनी इस पारी की बदौलत अपने पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का एक सुपर रिकॉर्ड तोड़ दिया. आइए हम आपको इस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

हम अगर आपसे पूछे कि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स में से सबसे ज्यादा छक्के कौन मार सकते है तो ज्यादातर लोग का जवाब एबी डिविलियर्स ही होगा. हालांकि, अब आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल- 357 छक्के
  • रोहित शर्मा- 275 छक्के
  • विराट कोहली- 254 छक्के
  • एबी डिविलियर्स- 251 छक्के
  • एमएस धोनी- 247 छक्के

आपको बता दें ये आंकड़ें आईपीएल 2024 के 45वें मैच तक के हैं. इस मैच में विराट कोहली और विल जैक्स की शतकीय पारी ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकेट और 24 गेंद शेष रहते हरा दिया था. विराट कोहली के रनों की बात करें तो इस सीज़न में विराट ने 7वीं बार 500 रनों का आंकड़ा छू लिया है. इस आईपीएल सीज़न में विराट कोहली ने अभी तक 10 पारियों में 71.43 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए हैं. इस कारण अभी तक ओरेंज कैप भी विराट कोहली के पास ही है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

IND vs PAK
क्रिकेट खबरें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, रोहित के बयान पर PCB चीफ ने कही बड़ी बात

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में पिछले करीब एक दशक से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स हमेशा चाहते हैं कि
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: मैच रद्द होने के बाद भी प्लेऑफ में पहुँची हैदराबाद, अब CSK और RCB के बीच लगी रेस

IPL 2024) के मैच 66 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच भिड़ंत होनी थी, लेकिन दुर्भाग्य से मैच बिना किसी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया.
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रन कुछ ज्यादा आसानी से बन रहे हैं. लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और 200 छोड़िए, 230, 240 और
IPL 2024 MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, MI vs CSK: धोनी के हैट्रिक छक्के, रोहित का शतक, चेन्नई की जीत, टूटे कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखाड़े स्टेडियम में खेला गया. ये दोनों टीम पांच-पांच बार आईपीएल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings