क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, रोहित के बयान पर PCB चीफ ने कही बड़ी बात

IND vs PAK

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में पिछले करीब एक दशक से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स हमेशा चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच में बाइ-लेटरल सीरीज होनी चाहिए. इस मामले पर जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स खुश हो जाएंगे. रोहित के इस जवाब को सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट चीफ ने भी प्रतिक्रिया दी है. आइए हम आपको पूरा मामला समझाते हैं.

भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर रोहित ने क्या कहा?

दरअसल, रोहित शर्मा से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक पॉडकास्ट में हो रही बातचीत के दौरान सवाल पूछा था कि, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से मैच होना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा होगा? इस सवाल पर रोहित ने जवाब दिया कि, पाकिस्तान एक अच्छी टीम है. दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2007-2008 में खेला गया था. मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद करता हूं और करूंगा. भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार मैच होता है. हम आईसीसी टूर्नामेंट में उनके खिलाफ खेलते हैं. मैं भारत-पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से क्रिकेट होना पसंद करूंगा.

पीसीबी चीफ ने क्या कहा?

रोहित के इस जवाब पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने रोहित के कमेंट पर अपनी राय रखते हुए कहा कि, दोनों टीमों के बीच विदेशी मैदान पर टेस्ट खेलना अच्छा रहेगा. अगर इसके संबंध में कोई विकल्प सामने आता है तो हम उस पर विचार करेंगे, लेकिन फिलहाल हमारा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी पर है. चैंपियंस ट्रॉफी तक समय उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि हमारे मैच और टूर फिक्स हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: आधा आईपीएल खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs LSG
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से दी मात, प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एक रोमांचक मुकाबले में, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 19 रनों से हराकर अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा। यह
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों
LSG vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: LSG vs CSK, लखनऊ और चेन्नई के बीच होगा मैच, जानें दोनों टीमों की दो बड़ी परेशानियां

IPL 2024: इस सीज़न का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीज़न में अभी तक लखनऊ और
CSK vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, Match 59, CSK vs GT: मैच प्रिव्यू, जानें चेन्नई और गुजरात दोनों टीमों का पूरा हाल

आईपीएल 2024: मैच 59, CSK vs GT मैच प्रिव्यू आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings