क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज ने किया आईपीएल डेब्यू, LSG की ओर से खेल रहा पहला मैच

Shamar Joseph: आईपीएल 2024 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने आईपीएल डेब्यू किया है. आइए हम आपको इस तेज गेंदबाज के बारे में बताते हैं.
Shamar Joseph IPL Debut

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जाएगा, जो आईपीएल के इस सीज़न का 28वां मैच होगा. वहीं, आज शाम को आईपीएल का 29वां मेज़बान मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा.

आईपीएल में आया नया तेज गेंदबाज

बहरहाल, आज के पहले मैच की बात करें तो कोलकाता और लखनऊ की भिड़ंत कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर हो रही है. इस मैच में लखनऊ की ओर से एक नए विदेशी खिलाड़ी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया है. इस खिलाड़ी का नाम शमार जोसेफ है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आज टॉस हारने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. टीम में देवदत्त पडिक्कल की जगह दीपक हु्ड्डा और नवीन उल-हक की जगह शमार जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है. आइए हम आपको आईपीएल में आज अपना पहला मैच खेलने वाले खिलाड़ी शमार जोसेफ के बारे में बताते हैं.

ऑस्ट्रेलिया को अपनी गति से किया ढेर

शमार जोसेफ वेस्टइंडीज के एक तेज गेंदबाज हैं. लखनऊ की टीम में जोसेफ को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सिर्फ टेस्ट मैच ही खेला है. उन्होंने अभी तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं, और उनमें ही 13 विकेट चटाकर दुनियाभर में अपना नाम कमाया है.

शमार जोसेफ बेहद तेज गति वाली गेंदबाजी क्रिकेट वर्ल्ड की सनसनी बनी हुई है. वह पूरे मैच में निरंतर तेज गति से गेंदबाजी करते हैं. सिर्फ 24 साल के शमार जोसेफ ने इसी साल जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था. अपने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 68 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को आउट करके जोसेफ ने वेस्टइंडीज को ब्रिसबेन के मैदान जीत दिलाई थी, और पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन कर लिया था.

उसके बाद जोसेफ ने एडिलेड में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था, और उसकी पहली पारी में भी 94 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. अब देखना होगा कि आईपीएल के अपने पहले मैच में जोसेफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Mongolia vs Japan
क्रिकेट खबरें

7 बल्लेबाज 0 पर आउट, सिर्फ 12 रन पूरी टीम लौटी पवेलियन और बना दिया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

आईपीएल के मौजूदा सीज़न के लगभग हर मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए दिख रहे हैं. आईपीएल के इस सीज़न में वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी बना
Indian Cricket Team
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI के इन 5 फैसलों ने सबको किया हैरान

BCCI: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को टीम
RCB vs DC
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs DC: जानें मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, और Dream11 फैंटेसी टीम की भविष्यवाणी

आईपीएल मुकाबले में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ने जा रही हैं। इस सीजन के 62वें मैच में, दोनों टीमें प्लेऑफ की
Indian cricket team
क्रिकेट खबरें

हो गया टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह, जडेजा की जगह मिली है गेंदबाज को जगह

विश्व कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है ,उसी के मद्देनज़र सभी देशो की टीमें इसकी तैयारियां में जोर-शोर से जुटी हैं। अब धीरे-धीरे सभी देशों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings