क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

PSL के हीरो, IPL में ज़ीरो, आईपीएल के डेब्यू मैच में ही दिखे तारे और बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Luke Wood

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तुलना कई बार पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल से की जाती है. पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अक्सर पीएसएल को आईपीएल से ज्यादा मुश्किल टूर्नामेंट बताते हैं, लेकिन असलियत क्या है, वो आप आंकड़ों को देखकर पता लगा सकते हैं. ऐसा ही एक आंकड़ा हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं.

पीएसएल के हीरो, आईपीएल में ज़ीरो

दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यक वुड पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार गेंदबाजी करके इस साल का आईपीएल सीज़न खेलने के लिए आए थे. उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था, और आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने का मौका दिया.

मुंबई ने इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने ल्यूक वुड को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने का मौका दिया, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था.

इस मैच में ल्यूक वुड ने कुल 4 ओवर डाले और 68 रन खर्च कर दिए और मुंबई की ओर से आईपीएल इतिहास में मुंबई की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए. ल्यूक ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाद क्ववेना मफाका का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने मुंबई की ओर से इसी सीज़न में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में 66 रन खर्च किए थे. आइए हम आपको बताते हैं कि अभी तक आईपीएल हिस्ट्री में मुंबई इंडियंस की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं.

आईपीएल में मुंबई के सबसे महंगे गेंदबाज

  • 4 ओवर में 68 रन- ल्यूक वुड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
  • 4 ओवर में 66 रन- क्वेना मफाका बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024
  • 4 ओवर में 58 रन- लसिथ मलिंगा बनाम पंजाब किंग्स, इंदौर, 2017
  • 4 ओवर में 57 रन- डेनियल सैम्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबॉर्न, 2022

ल्यूक वुड इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए 2 वनडे मैच और 5टी20 मैच खेले हैं. ल्यूक को वनडे में अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है, लेकिन टी20 क्रिकेट की 5 पारियों में 9.66 की इकोनॉमी रेट और 21.75 की औसत से 8 विकेट मिले हैं. इसके अलावा ल्यूक ने ज्यादा नाम पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करके कमाया था. इसी कारण हमने अपने इस आर्टिकल के टाइटल में लिखा है कि ल्यूक पीएसएल के हीरो हैं, लेकिन आईपीएल में ज़ीरो साबित हुए हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का
Mongolia vs Japan
क्रिकेट खबरें

7 बल्लेबाज 0 पर आउट, सिर्फ 12 रन पूरी टीम लौटी पवेलियन और बना दिया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

आईपीएल के मौजूदा सीज़न के लगभग हर मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए दिख रहे हैं. आईपीएल के इस सीज़न में वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी बना
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL: आईपीएल में अभी तक 36 मैच हो चुके हैं, इन 36 मैचों में ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन गए हैं, जो पिछले 16 साल में नहीं बन पाए थे.
RCB vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK की हार पर आमने-सामने आए अंबाती रायुडु और वरुण आरोन, जानें पूरी बहस

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के दौरान, अंबाती रायुडु ने आरसीबी की जीत पर एक चुटीली टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि आरसीबी ने ऐसे जश्न मनाया जैसे उन्होंने आईपीएल जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings