क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

ICC T20 World Cup 2024 की टीम में खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या का चयन क्यों हुआ? पढ़िए Rohit-Agarkar का जवाब

Hardik Pandya

Rohit Sharma and Ajit Agarkar Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने अजीत अगरकर की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है. इस स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है. वहीं खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड में जगह मिली है. इसके अलावा विराट कोहली का स्लो स्ट्राइक रेट, शिवम दूबे की गेंदबाजी जैसे कई सवालों का जवाब इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर दिए हैं.

खराब फॉर्म के बावजूद हार्दिक पांड्या का चयन क्यों हुआ?

इस सवाल का जवाब देते हुए अजीत अगरकर ने कहा कि, हार्दिक पांड्या चोट के कारण काफी लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट खेलने वापस आए हैं और मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए सभी मैचों में पूरी तरह से फिट नज़र आए हैं और मुझे नहीं लगता कि हार्दिक पांड्या टीम में जो भूमिका निभा सकते हैं, वो कोई और निभाने में सक्षम है.

शिवम दूबे से गेंदबाजी कराई जाएगी?

इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया और कहा कि, “दुर्भाग्य से शिवम दूबे ने आईपीएल 2024 में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन वो एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. वो रेड बॉल क्रिकेट में रेगुलरली बॉलिंग करते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर वर्ल्ड कप में शिवम दूबे और हार्दिक पांड्या दोनों गेंदबाजी करते हुए नज़र आएंगे.”

विराट कोहली के स्लो स्ट्राइक रेट पर क्या कहा गया?

विराट कोहली के स्लो स्ट्राइक रेट के बारे में अजीत अगरकर ने कहा कि, आईपीएल में विराट कोहली का फॉर्म शानदार है. हमें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कोई चिंता नहीं है और इसलिए सिलेक्टर्स के बीच में विराट के स्ट्राइक रेट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली जगह? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

Leave your vote

Shares:

Related Posts

RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुँची RCB, धोनी की टीम हुई बाहर

आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुँचने वाली
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
DC vs MI (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी जीत नहीं पाई मुंबई, दिल्ली ने दी मात

IPL 2024: इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली और मुंबई दोनों
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings