क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: LSG vs CSK, लखनऊ और चेन्नई के बीच होगा मैच, जानें दोनों टीमों की दो बड़ी परेशानियां

LSG vs CSK

IPL 2024: इस सीज़न का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीज़न में अभी तक लखनऊ और चेन्नई के बीच एक भी मैच नहीं हुआ. लखनऊ अपना पिछले मैच हारकर तो चेन्नई अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस को मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में हराकर लखनऊ पहुंची है.

केएल राहुल की कप्तानी में खेलने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर मौजूद है. आमतौर पर लखनऊ की पिच चेन्नई की तरह धीमी स्वभाव की होती है, जो स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है.

ऐसे में लखनऊ की इकाना पिच पर लखनऊ और चेन्नई दोनों के बीच एक शानदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, पलड़ा चेन्नई का ज्यादा भारी नज़र आ रहा है, क्योंकि वो पिछले दो मैचों में मुंबई और केकेआर को हरा कर रही है. वहीं, लखनऊ की टीम दिल्ली और केकेआर से हार कर आ रही है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की परेशानी

लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस सीज़न के कुछ मैचों में अपनी तेज गेंदों से पूरी दुनिया के हैरान कर दिया, लेकिन पिछले दो मैचों से मयंक को मौका नहीं मिला है, जिसकी वजह से टीम की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. लखनऊ के असिस्टेंट कोच से चेन्नई के खिलाफ मयंक यादव के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक प्लेइंग इलेवन पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

गेंदबाजी लखनऊ के लिए एक बड़ी समस्या रही है, क्योंकि पिछले 2 मैचों में लखनऊ के गेंदबाज कुल 6 विकेट ही चटका पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के गढ़ गाबा में जाकर ऑस्ट्रेलिया को अकेले दम पर मैच हराने वाले शमार जोसेप का डेब्यू भी लखनऊ के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उन्होंने अपने पहले मैच में बिना कोई विकेट लिए 47 रन खर्च कर दिए.

बल्लेबाजी में लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन और केएल राहुल के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेल नहीं पा रहा है. वहीं, चेन्नई के पास मथिशा पथिराणा, मुस्तिफ़िज़ुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा के रूप में गेंदबाजी का एक बेहतरीन अटैक मौजूद है. ऐसे में देखना होगा कि लखनऊ की टीम इन समस्याओं से कैसे निपटती है.

चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीज़न घर (चेन्नई) से बाहर जाकर कुल 3 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है. इसका मतलब है कि घर के बाहर चेन्नई का फॉर्म अच्छा ना रहना उनके लिए एक चिंता का विषय है.

इसके अलावा चेन्नई की ओपनिंग बल्लेबाजी भी उनके लिए एक चिंता का विषय बनी हुई है. चेन्नई के ओपनर बल्लेबाजों के बीच में एक बड़ी पार्टनरशिप नहीं हो पा रही है, उनका पहला विकेट जल्दी गिर जाता है और इसके कारण शुरुआती ओवर्स में ही चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबाव आ जाता है, जिससे निकलने में उन्हें 2-3 ओवर का वक्त लग जाता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज ने किया आईपीएल डेब्यू, LSG की ओर से खेल रहा पहला मैच

Leave your vote

Shares:

Related Posts

IPL 2024 MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, MI vs CSK: धोनी के हैट्रिक छक्के, रोहित का शतक, चेन्नई की जीत, टूटे कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखाड़े स्टेडियम में खेला गया. ये दोनों टीम पांच-पांच बार आईपीएल
Sunil Narine
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: सुनील नारायण ने लगाया अपने करियर का पहला शतक, गौतम गंभीर को दिया श्रेय

IPL 2024: इस सीज़न का 31वां मेज़बान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग
DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का
RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है RCB, पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

I आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक यादगार मुकाबला हुआ। इस मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings