क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: सुनील नारायण ने लगाया अपने करियर का पहला शतक, गौतम गंभीर को दिया श्रेय

Sunil Narine

IPL 2024: इस सीज़न का 31वां मेज़बान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 223 रन बना दिए. केकेआर की ओर से ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण ने 56 गेंदों में 109 रन बनाकर अपने करियर का पहला शतक लगाया.

सुनील नारायण ने लगाया शतक

इतना ही नहीं, इस मैच में नारायण ने गेंदबाजी से भी कमाल किया और 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए. और एक कैच भी पकड़ा. एक ही मैच में शतक, 2 विकेट और कैच लेने वाला वो आईपीएल के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, दुर्भाग्यवश उनके इस शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई क्योंकि जोस बटलर ने 60 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को अकेले दम पर जीत दिला दी.

वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नारायण गौतम गंभीर की मौजूदगी में एक आक्रमक बल्लेबाज बन जाते हैं. गौतम गंभीर जब कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे, तब भी वो सुनील नारायण को ओपनिंग करने भेजते थे और वो लगभग हर मैच में कमाल करके दिखाते थे. गौतम के केकेआर से जाने के बाद नारायण को केकेआर की ओर से ओपनिंग करने का मौका नहीं बंद हो गया था, लेकिन अब गौतम बतौर कोच केकेआर में वापस आए हैं और उन्होंने आते ही सुनील नारायण को दोबारा से ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी.

गौतम गंभीर को दिया शतक का श्रेय

सुनील नारायण इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं और आज राजस्थान रॉयल्स के मैच में तो उन्होंने आईपीएल और अपने करियर का पहला शतक भी लगा दिया. नारायण की शतक के बदौलत ही केकेआर की टीम 223 रन बना पाई. 194.64 की स्ट्राइक रेट से खेली गई अपनी इस पारी में नारायण ने कुल 13 चौके और 6 छक्के लगाए.

सुनील नारायण ने 49 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया और ना सिर्फ अपने टी20 करियर का बेस्ट स्कोर बनाया बल्कि बहुत सारे नए रिकॉर्ड भी बना दिए.

शतक पूरा करने के बाद सुनील ने कहा कि, “गौतम गंभीर ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास और आश्वासन दिया. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में मेरा पूरा समर्थन किया है.”

सुनील नारायण ने बनाए कई रिकॉर्ड

सुनील नारायण केकेआर की ओर से शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले न्यूज़ीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में केकेआर की ओर शतक लगाया था. इन दोनों के अलावा भारत के वेंकटेश अय्यर ने भी केकेआर की ओर से शतक लगाया है. इन तीनों के अलावा केकेआर की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है.

सुनील नारायण ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 1313 रन बनाए हैं, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.16 का रहा है. अपने बल्लेबाजी करियर में नारायण ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.

सुनील ने गेंदबाजी के दौरान टी20 करियर में 6.73 की इकोनॉमी और 25.82 की औसत से कुल 168 विकेट हासिल किए हैं.

वहीं, सुनील नारायण ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल 51 मैच खेले हैं और सिर्फ 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 10.33 का रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: RCB और SRH के बीच हुआ ऐतिहासिक मैच, वर्ल्ड क्रिकेट के कई रिकॉर्ट टूटे, देखें पूरी लिस्ट

Leave your vote

Shares:

Related Posts

PBKS chase 262 runs in t20 IPL Match
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब ने 262 रन चेज़ करके कोलकाता को दी मात, वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटे

IPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आज आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर पीछा करके कोलकाता नाइट राइडर्स को
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आज कोलकाता और पंजाब के बीच होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर बेस्ट फैंटसी टीम तक सबकुछ

आईपीएल में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स का
Travis Head and Abhishek Sharma
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, SRH vs LSG: अभिषेक और ट्रैविस की आंधी में उड़ी लखनऊ, 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर 10 विकेट से जीता मैच

SRH vs LSG: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने वो किया जो आज तक आईपीएल तो
Indian cricket team
क्रिकेट खबरें

हो गया टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह, जडेजा की जगह मिली है गेंदबाज को जगह

विश्व कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है ,उसी के मद्देनज़र सभी देशो की टीमें इसकी तैयारियां में जोर-शोर से जुटी हैं। अब धीरे-धीरे सभी देशों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings