क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: CSK के लिए पहली बार किसी कप्तान ने लगाया शतक, रिकॉर्ड ऐसा कि यकीन करना मुश्किल

CSK vs LSG

IPL 2024: आईपीएल में आज 39वां मैच खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और नंबर-3 पर आए डैरिल मिचेल को उन्होंने आउट भी कर दिया लेकिन उसके बाद उनकी गेंदबाजों के सामने रुतुराज गायकवाड़ आ गए, जिनका लखनऊ के पास कोई जवाब नहीं था.

लखनऊ के खिलाफ रुतुराज ने लगाया शतक

रुतराज ने इस मैच में 60 गेंदों को सामना किया और 180 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 108 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए. रुतुराज ने इस शतक के जरिए बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो यह है कि रुतुराज चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

2008 में हुए पहले आईपीएल से लेकर आजतक चेन्नई के लिए बतौर कप्तान किसी ने भी शतक नहीं लगाया था. चेन्नई के लिए आजतक महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने ही कप्तानी की है और बतौर कप्तान गायकवाड़ ही ऐसे पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ शतक लगाया हो.

CSK के लिए 2 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

इसके अलावा रुतुराज ने आज आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरा शतक लगाया है. उनसे पहले चेन्नई के लिए ऐसा काम सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए थे. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में मुरली विजय और शेन वॉट्सन ने 2-2 शतक लगाए थे और अब रुतुराज गायकवाड़ ने भी चेन्नई के लिए दूसरा शतक लगाकर उन दोनों की बराबरी कर ली है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

क्रिकेट खबरें

IPL 2024: Dhoni के 110 मीटर के छक्के ने RCB को जीत दिलाई, जानें कैसे?

दिनेश कार्तिक की एक टिप्पणी ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि धोनी (Dhoni) के द्वारा मारा गया 110 मीटर का छक्का मैच का निर्णायक क्षण था।
SRH vs RCB Records
क्रिकेट खबरें

Pat Cummins: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

इस वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान और बेहतरीन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023
Virat vs Gavaskar
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings