क्रिकेट खबरें

IPL 2024: ‘मेरे पास शब्द नहीं…’, हैदराबाद से मिली बड़ी और बुरी हार के बाद क्या बोले केएल राहुल

KL Rahul after lost match against SRH

IPL 2024 के 57वें मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वो किया आजतक पहले कभी नहीं हुआ था. हैदराबाद ने लखनऊ के द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 9.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गवाएं 167 रन बना दिए और पूरे दस विकेट से मैच जीत लिया.

हैदराबाद से मिली बड़ी हार के बाद केएल राहुल ने क्या कहा?

इस शर्मनाक हार के बाद जब केएल राहुल से इसके बारे में सवाल पूछा गया तो उनके पास इसको लेकर कोई जवाब नहीं था. केएल राहुल के चेहरे पर हताशा और घोर निराशा साफ देखी जा रही थी. ऐसा लग रहा था कि केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान बतौर कप्तान बिल्कुल असहाय हो गए थे.

केएल राहुल ने कहा,

“मेरे पास कोई शब्द नहीं है. हमने ऐसी बल्लेबाजी कुछ दिन पहले टीवी पर देखी थी, लेकिन वाकई में अविश्वसनीय बल्लेबाजी है. हरेक गेंद बल्ले के बीच में लग रही थी. उनकी स्किल्स को सलाम है. उन्होंने छक्के मारने की अपनी क्षमताओं और स्किल्स पर काफी मेहनत की है.”

केएल राहुल ने आगे कहा कि,

“उन्होंने हमें यह समझने का मौका ही नहीं दिया कि दूसरी पारी में पिच कैसी खेल रही है. उन्हें रोकना मुश्किल था और वो पहली गेंद से शुरू हो गए थे.”

240 भी चेज़ कर लेती हैदराबाद: केएल राहुल

उसके बाद केएल राहुल से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले फैसले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,

“जब आप मैच हार जाते हैं, तो आपके फैसलों पर लोग सवाल उठाने लगते हैं. हम लोगों ने 40-50 रन कम बनाए थे, क्योंकि हमने पॉवरप्ले में विकेट गवां दिए थे. हमें मूमेंटम हासिल नहीं कर पाए, लेकिन अंत में आयुष और निकोलस ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें 166 तक लेकर गए, लेकिन हम अगर 240 भी बना देते तो वो (हैदराबाद) उसे भी चेज़ कर लेते.”

Leave your vote

Shares:

Related Posts

RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुँची RCB, धोनी की टीम हुई बाहर

आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुँचने वाली
DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का
PBKS chase 262 runs in t20 IPL Match
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब ने 262 रन चेज़ करके कोलकाता को दी मात, वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटे

IPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आज आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर पीछा करके कोलकाता नाइट राइडर्स को
Ruturaj (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: हारे हुए मैच में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं? नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

IPL: इस आईपीएल सीज़न का 39वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेला गया था. इस मैच में लखनऊ ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings