क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

Virat vs Gavaskar

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही है. दरअसल, विराट कोहली ने पिछले दिनों एक मैच खत्म होने के बाद बात करते हुए उन लोगों को एक तीखा जवाब दिया था, जो उनकी धीमी स्ट्राइक रेट की आलोचना कर रहे हैं.

कोहली ने क्या कहा था?

कोहली ने अपने बयान में सोशल मीडिया पर आलोचनाएं करने वाले लोगों और कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करने वाले लोगों पर भी निशाना साधा और कहा कि, “एक कमरे में बैठकर मैच देखकर आप मैच की परिस्थितियों का अनुमान नहीं लगा सकते.”

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

कोहली की ये बात पूर्व भारतीय क्रिकेट सुनील गावस्कर को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी. उन्होंने लाइव टीवी शो के दौरान ही कोहली के बयान की कड़ी आलोचना की. गावस्कर ने कहा कि हम वही बोलते हैं, जो हम मैदान पर होता हुआ देखते हैं, और हमारा यही काम है. अगर आप चाहते हैं कि कमेंटेटर्स कुछ ना बोले तो भी स्टार स्पोर्ट्स को कमेंट्री ही नहीं करानी चाहिए. इसके अलावा गावस्कर ने कहा कि कोहली कहते हैं कि वो सोशल मीडिया पर चल रही बाहरी चीजों पर ध्यान नहीं देते तो फिर अब वो क्यों भड़क रहे हैं.

वसीम अकरम ने किया पक्ष लिया?

इस पूरे मामले में अब पाकिस्तान के महान पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की भी एंट्री हो गई है. वसीम अकरम ने इस मामले में सुनील गावस्कर का समर्थन किया. उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा कि, “ये दोनों महान खिलाड़ी हैं. सनी भाई को मैं मैदान के अंदर और बाहर दोनों स्थानों से जानता हूं. वो पिछले कई सालों से कमेंट्री कर रहे हैं. उधर, विराट कोहली भी शानदार खिलाड़ी हैं. वह मॉर्डन-डे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं. उनके शानदार प्रदर्शनों को देखकर उन्हें महान खिलाड़ियों की लिस्ट में भी गिना जाता है, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि विराट को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए थी.”

यह भी पढ़ें: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

Leave your vote

Shares:

Related Posts

CSK vs LSG
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK के लिए पहली बार किसी कप्तान ने लगाया शतक, रिकॉर्ड ऐसा कि यकीन करना मुश्किल

IPL 2024: आईपीएल में आज 39वां मैच खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेला जा
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL: आईपीएल में अभी तक 36 मैच हो चुके हैं, इन 36 मैचों में ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन गए हैं, जो पिछले 16 साल में नहीं बन पाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings