क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

T20 World Cup 2024: संजू सैमसन, केएल राहुल या ऋषभ पंत, जानें BCCI की पहली पसंद कौन है?

Rajasthan Royals

IPL 2024: भारत में इस वक्त आईपीएल चल रहा रहा है, लेकिन आईपीएल खत्म होने के कुछ दिन बाद ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है, जिसकी संयुक्त मेज़बानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को एक बार फिर इस टी20 वर्ल्ड कप का एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है, और दुनिया की हरेक टीम इसकी तैयारी कर रही है.

टी20 वर्ल्ड कप में कौन होगा भारत का विकेटकीपर?

भारतीय क्रिकेट टीम को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक विकेटकीपर की तलाश है. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर कुछ दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप स्क्वॉड ऐलान करने वाले हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल विकेटकीपर को लेकर है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल होने के लिए कुल 4 दावेदार हैं. इनमें केएल राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन का नाम शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम को एक ऐसे विकेटकीपर की तलाश है, जो अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सके. जरूरत पड़ने पर मुश्किल में फंसी टीम को निकालने के लिए संयम वाली पारी भी खेल सके और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक पारियां भी खेल सके.

तीनों ने कितने रन बनाए?

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए और आईपीएल में मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन सबसे अच्छे विकल्प लग रहे हैं. इस अनुमान पर ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक लेटेस्ट रिपोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है.इस रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी के लिए भी इन तीनों में से संजू सैमसन ही पहली पसंद है. संजू के बाद दूसरे पसंद ऋषभ पंत हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने भी आईपीएल में अभी तक शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की है.

संजू सैमसन ने अभी तक आईपीएल की 9 पारियों में 77.00 की औसत और 161.09 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं. वहीं, ऋषभ पंत ने अभी तक 11 पारियों में 44.22 की औसत और 158.57 की स्ट्राइक रेट से 398 रन बनाए हैं. इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है, जिन्होंने 9 पारियों में अभी तक 42.00 की औसत और 144.27 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं. इन तीनों के अलावा ईशान किशन का नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट के टॉप-15 में भी नहीं है. इसका मतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ईशान किशन का स्क्वॉड में शामिल होना काफी मुश्किल है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

LSG vs CSK (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: LSG vs CSK का मैच प्रिव्यू, बेस्ट फैंटसी टीम, जानें किसे बनाए कप्तान और उप-कप्तान

IPL 2024: आईपीएल का 34वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का
PCB'
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान ने अभी तक नहीं किया टीम का ऐलान, PCB ने मचाई उथल-पुथल

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए एक-एक कर सभी टीम अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करते जा रही है. न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने अपनी-अपनी
Marcus Stoinis
क्रिकेट खबरें

IPL में ऑस्ट्रेलियन ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 16 साल में कोई नहीं बना पाया

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया है? इस सवाल का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings