क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: लखनऊ को हराकर राजस्थान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, किया 5वां सबसे बड़ा चेज़

Rajasthan Royals

IPL इस आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें से 8 मैचों में जीत और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना किया है. इस टीम ने अभी तक कुल 16 अंक अर्जित कर लिए हैं और अभी भी 5 मैच खेलने बाकी हैं. इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी राह लगभग क्लियर कर ली है.

लखनऊ के खिलाफ शान से जीता राजस्थान

राजस्थान ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर खेला और उन्हें 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन रहे, जिन्होंने अच्छी कप्तानी करने के साथ-साथ सिर्फ 33 गेंदों में 71 रनों की एक शानदार नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई.

इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया और एक नया रिकॉर्ड बना दिया.

आईपीएल इतिहास में बनाया एक नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी आईपीएल हिस्ट्री का पांचवे सबसे बड़ा सफल रन चेज़ किया है. आइए हम आपको बताते हैं कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़ कब और कितना किया है.

  • 224 बनाम पंजाब किंग्स, शाहजाह, 2020
  • 224 बनाम कोलकाता, 2024
  • 215 बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2008
  • 197 बनाम डेक्कन चार्जर्स, जयपुर, 2012
  • 197 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2024

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs MI
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, DC vs MI: दिल्ली ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुंबई को दी मात, ऋषभ पंत की कप्तानी ने किया कमाल

इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
Indian Cricket Team
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI के इन 5 फैसलों ने सबको किया हैरान

BCCI: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को टीम
क्रिकेट खबरें

IPL: 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings