क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: आधा आईपीएल खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Sunil Narine

IPL 2024: इस ख़बर को लिखे जाने तक इस आईपीएल सीज़न के 37 मैच पूरे हो चुके हैं. हम सभी जानते हैं कि इस बार के आईपीएल सीज़न में बहुत सारे पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर रिकॉर्ड बैट से बन रहे हैं, क्योंकि बल्लेबाजी कमाल हो रही है. अभी तक 4 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है. इस सीज़न में सबसे जल्दी 500 छक्के भी लग चुके हैं. आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस अभी तक में सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

नंबर-5: निकोलस पूरन – लखनऊ सुपर जांयट्स

इस लिस्ट में पांचवें नंबर लखनऊ सुपर जांयट्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम है. पूरन ने अभी तक इस आईपीएल सीजन में कुल 20 छक्के लगाए हैं. इस छक्कों की मदद से पूरन ने अभी तक खेले गए अपने 7 मैचों में 246 रन बनाए हैं और वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.

नंबर-4: सुनील नारायण – कोलकाता नाइट राइडर्स

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ओपनिंग करने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाज ऑलराउंडर सुनील नारायण का नाम शामिल हैं. नारायण ने भी इस सीजन में अभी तक कुल 20 विकेट लिए हैं. सुनील ने इन 20 छक्कों की मदद से 7 मैचों में कुल 286 रन बनाए हैं, और इसलिए वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

नंबर -3: रियान पराग – राजस्थान रॉयल्स

इस लिस्ट में तीसरा नाम रियान पराग का है. रियान पराग ने भी इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है. रियान ने भी इस सीज़न में अभी तक कुल 20 छक्के लगाए हैं. इन छक्कों की मदद से पराग ने अभी तक 318 रन बनाए हैं, और इसलिए वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

नंबर-2: अभिषेक शर्मा – सनराइज़र्स हैदराबाद

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम शामिल हैं. अभिषेक ने इस सीज़न में एक नहीं बल्कि कई बार अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है. अभिषेक कमाल की स्ट्राइक रेट से बेहद आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं. वो इस सीज़न में अभी तक कुल 24 छ्क्के लगा चुके हैं. इन छक्कों की मदद से उन्होंने 7 मैचों में 257 रन बनाए हैं.

नंबर-1: हेनरिक क्लासेन – सनराइज़र्स हैदराबाद

इस लिस्ट में पहले नंबर पर या यूं कहें कि सबसे ऊपर सनराइज़र्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. साउथ अफ्रीका के इस शानदार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने इस सीज़न में अभी तक सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाए हैं. इन छक्कों की मदद से क्लासेन ने अभी तक के 7 मैचों में 268 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma ने स्टार स्पोर्ट्स से की शिकायत, खिलाड़ियों की प्राइवेसी के लिए जताई चिंता

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपनी गोपनीयता के उल्लंघन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs CSK: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और प्लेऑफ की रेस, जानें सबकुछ

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। आइए हम आपको इस मैच का पूरा
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा
DC vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings