क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL: 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे, लेकिन लखनऊ ने 19 ओवर में ही इस लक्ष्य को चेज़ करके 2 विकेट खोकर 180 रन बना दिए और 8 विकेट से मैच को जीत लिया. इस मैच में चेन्नई मैच तो हार गई लेकिन फिर भी उनके फैन्स को मजा आया क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने एक छोटी लेकिन धमाकेदार पारी खेल दी.

आईपीएल के इस रिकॉर्ड में सबसे आगे कौन?

धोनी ने इस मैच में एक बार फिर तेज-तर्रार पारी खेली और सिर्फ 9 गेदों में 311.11 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 28 रन बना दिए. इस दौरान धोनी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. धोनी की इस पारी के बदौलत ही चेन्नई की टीम 170 रनों के पार पहुंच पाई थी. धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान आखिरी यानी 20वें ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए. इसे पहले 19वें ओवर में भी धोनी ने एक छक्का और एक चौका लगाया था.

19वें और 20वें ओवर में चौका-छक्का मारने के मामले में धोनी सबसे आगे हैं, और इतने आगे हैं कि उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाला अगला खिलाड़ी आस-पास भी नहीं है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाए हैं.

नंबर-1 – महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में सबसे ऊपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अभी तक आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में कुल 215 चौके-छक्के लगाए हैं.

नंबर-2 – कायरन पोलार्ड

इस लिस्ट में धोनी के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर कायरन पोलार्ड हैं. वेस्टइंडीज के लिए सालों तक क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने आईपीएल के अपने करियर में 19वें और 20वें ओवर के दौरान कुल 110 चौके और छक्के लगाए हैं.

नंबर-3 – रविंद्र जडेजा

इस लिस्ट में अगला नाम रविंद्र जडेजा है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर के दौरान अभी तक में 19वें-20वें ओवर में कुल 100 चौके और छक्के लगाए हैं.

नंबर-4 – दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु के लिए खेलने वाले बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने अभी तक अपने आईपीएल करियर के 19वें और 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए कुल 100 चौके-छक्के लगाए हैं.

नंबर-5 – एबी डीविलियर्स

इस लिस्ट में पांचवां नाम एबी डीविलियर्स का है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 19वें और 20वें ओवर में कुल 99 चौके-छक्के लगाए हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

IPL 2024 MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, MI vs CSK: धोनी के हैट्रिक छक्के, रोहित का शतक, चेन्नई की जीत, टूटे कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखाड़े स्टेडियम में खेला गया. ये दोनों टीम पांच-पांच बार आईपीएल
Virat AB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का सुपर रिकॉर्ड, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विराट कोहली का हाल बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आमतौर पर हर सीज़न में रहता है. आरसीबी बहुत सारे
Hardik Pandya
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024 की टीम में खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या का चयन क्यों हुआ? पढ़िए Rohit-Agarkar का जवाब

Rohit Sharma and Ajit Agarkar Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने अजीत अगरकर की अध्यक्षता में
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL: आईपीएल में अभी तक 36 मैच हो चुके हैं, इन 36 मैचों में ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन गए हैं, जो पिछले 16 साल में नहीं बन पाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings