भारत के ध्रुव-अर्जुन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में:रैंकीरेड्‌डी-चिराग शेट्‌टी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के टॉप-16 में; साइना मैच हारीं

Image Credit : Google Image

भारत के ध्रुव कपिला-अर्जुन एमआर और सात्विक साईराज रैंकीरेड्‌डी और चिराग शेट्‌टी की जोड़ियों ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Credit : Google Images

इस जोड़ी ने ही यांग काई टेरी और लोह कीन हियान की सिंगापुर की जोड़ी को 18-21, 21-15, 21-16 से हराया। वहीं, रैंकीरेड्‌डी-चिराग शेट्‌टी की भारतीय जोड़ी ने जापन की जेपी बाय-लैस मोल्हेडे की जोड़ी को 21-12, 21-10 से हराया।  

Credit : Google Images

विमेंस सिंगल्स में साइना नेहवाल अपना मैच हार गई हैं। उन्हें टॉप-16 के मैच में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान ने 21-17, 16-21, 21-13 से हराया। 

Credit : Google Images

प्रणय और लक्ष्य सेन के बीच मुकाबला जारी है। प्रणय ने एक दिन पहले दूसरी सीड केंतो मोमोता को 21-17 21-16 से हराया था, 

Credit : Google Images

जबकि 9वीं सीड लक्ष्य सेन ने स्पेन के लुइस एनरिक को 21-17 21-19 से हराया था। 

Credit : Google Images

मेंस सिंगल्स के एक अन्य मुकाबले में 12वीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत को चीन के गैरवरीय खिलाड़ी झाओ जून पेंग से 9-21, 17-21 से हार गए हैं।

Credit : Google Images

पहले अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चिन किंगचेन और जियो यी फेन की चीनी जोड़ी ने 21-15, 21-10 से हराया। उसके बाद तृषा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को थाईलैंड की टेन पियरले-टी मुरलीथरन की जोड़ी ने 21-8, 21-17 से मात दी। 

Credit : Google Images