Image Credit : Google Image
वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारत-पाकिस्तान पहली बार 28 अगस्त को कोई मुकाबला खेलने जा रहे हैं। दोनों टीमें एशिया कप में हिस्सा लेने दुबई पहुंच गई हैं
Credit : Google Images
बुधवार को टीम इंडिया ने पहला प्रैक्टिस सेशन भी किया। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मिले।
Credit : Google Images
उन्होंने बाबर से हाथ मिलाया और पीठ ठोंककर उनका हौसला भी बढ़ाया।
Credit : Google Images
BCCI ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोहली के अलावा वीडियो में हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी नजर आए।
Credit : Google Images
चहल और हार्दिक ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बाबर इस समय दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं, कोहली फिलहाल फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Credit : Google Images
इंग्लैंड दौरे पर जब विराट कोहली लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे थे। तब बाबर आजम ने विराट कोहली का मनोबल बढ़ाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कोहली को टैग किया था। इस पोस्ट में बाबर ने लिखा था- '
Credit : Google Images
'ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।' बाबर की इस पोस्ट को खूब पसंद किया गया था। इस पोस्ट पर विराट ने जवाब देते हुए लिखा था, 'धन्यवाद, आगे बढ़ते रहें और चमकते रहें। आपको शुभकामनाएं।'
Credit : Google Images