गांगुली ने विराट कोहली पर बनाया दबाव:BCCI प्रेसिडेंट बोले- सिर्फ टीम के लिए नहीं विराट को अपने लिए भी रन बनाने होंगे

Image Credit : Google Image

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप में 28 अगस्त को आमने-सामने होने वाली हैं। इस महामुकाबले के दो दिन पहले BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर बड़ा बयान दिया है। 

Credit : Google Images

गांगुली ने कहा कि विराट कोहली को सिर्फ भारतीय टीम के लिए रन बनाने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने लिए भी रन बनाने होंगे।  

Credit : Google Images

मालूम हो कि विराट करीब तीन साल से आउट ऑफ फॉर्म हैं। नवंबर 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में वे एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं। 

Credit : Google Images

BCCI प्रेसिडेंट के बयान का एक मतलब यह निकलकर सामने आता है कि विराट अगर जल्द फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है।  

Credit : Google Images

पिछले कुछ महीनों में दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन जैसे युवा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर प्लेइंग-11 के लिए मजबूत दावा पेश कर रहे हैं। 

Credit : Google Images

विराट ने इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लिया था। एशिया कप के लिए उनकी वापसी हो गई है। विराट का प्लेइंग-11 में शामिल होना तय माना जा रहा है।  

Credit : Google Images

ऐसे में दीपक हुड्डा को अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद उनके लिए जगह खाली करनी होगी। हालांकि गांगुली ने एक हफ्ते पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि विराट कोहली एशिया कप में फॉर्म में लौट आएंगे। 

Credit : Google Images