महामुकाबले के पहले अफरीदी का हाल जाना चहल, विराट ने:युजवेंद्र ने पूछा- यह चोट कैसे लगी, तो शाहीन बोले- वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो जाऊंगा

Image Credit : Google Image

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 2 दिन बाद 28 अगस्त को महामुकाबला होगा। इसके पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। 

Credit : Google Images

दरअसल, दुबई में गुरुवार को स्टेडियम के बाहर चोटिल शाहीन अफरीदी से युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने बातचीत की। 

Credit : Google Images

सबसे पहले चहल मिलने गए वीडियो में चोटिल शाहीन शाह अफरीदी प्रैक्टिस ग्राउंड के बाहर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तभी भारतीय खिलाड़ी वहां से निकल रहे होते हैं। 

Credit : Google Images

जैसे ही वे ​​​​​​लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को देखते हैं तो खड़े हो जाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। चहल भी उनका हालचाल लेते हुए गले मिलते हैं। इसके बाद विराट, पंत और राहुल भी मिलने आ जाते हैं। 

Credit : Google Images

गाले टेस्ट में लगी थी चोट अफरीदी को पिछले महीने गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगी थी। जो अब तक ठीक नहीं हुई है। मेडिकल टीम ने शाहीन को 4 से 6 हफ्ते के आराम की सलाह दी है।  

Credit : Google Images

चारों भारतीयों खिलाड़ियों ने शाहीन का हाल तो जाना ही, उन्हें गले भी लगाया। इसका एक वीडियो पीसीबी ने पोस्ट किया। अब यह वायरल हो रहा है।

Credit : Google Images

हसनैन ने ली अफरीदी की जगह पाकिस्तान के उभरते तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में शाहीन शाह अफरीदी की जगह ली है। अफरीदी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अक्टूबर में होने वाली न्यूजीलैंड त्रिकोणीय सीरीज से वापसी करेंगे। 

Credit : Google Images