आज से फाइनल की होड़:श्रीलंका-अफगानिस्तान तीसरी बार टी-20 मुकाबला खेलेंगे; दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं

Image Credit : Google Image

एशिया कप में आज से फाइनल की होड़ (सुपर-4) की जंग शुरू होने जा रही है। शारजाह के मैदान पर शनिवार को पहले मुकाबले में श्रीलंका-अफगानिस्तान का मुकाबला होगा। 

Credit : Google Images

अफगानिस्तान सुपर 4 में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम थी। उसने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, श्रीलंका को हराया है। 

Credit : Google Images

दूसरी ओर श्रीलंका है, जिसने बांग्लादेश को करो या मरो मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। 

Credit : Google Images

दोनों ही टीमें इस मैच में आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरेंगी और पहला मुकाबला जीतकर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी।

Credit : Google Images

फैंस यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। साथ ही हॉटस्टार पर स्ट्रीम भी कर सकते हैं।

Credit : Google Images

टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच अब तक 2 मुकाबले हुए हैं। इनमें दोनों ने एक-एक जीते हैं। अफगानिस्तान ने तो इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को 105 रन पर आउट किया था और उन्होंने टारगेट को केवल 10.2 ओवर में चेज कर लिया था। 

Credit : Google Images

ऐसे में श्रीलंका अपनी इस हार का बदला लेने के लिए आज के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही होगी। वहीं, दूसरी अफगानिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने उसी विजयी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। 

Credit : Google Images