भारत-हांगकांग मैच के पांच शानदार मोमेंट्स:विराट कोहली ने सूर्या को झुककर किया सलाम, रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड और फ्री हिट पर विकेट गिरा

Image Credit : Google Image

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारत ने अपने दोनों लीग मुकाबले जीत लिए हैं। पहले मैच में रोहित की टीम ने पाकिस्तान और दूसरे मैच में बुधवार को हांगकांग को 40 रन से हराया।  

Credit : Google Images

5. रोहित शर्मा ने रचा इतिहास हांगकांग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मैच के पहले ही ओवर उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 3500 रनों का आंकड़ा छू लिया। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। 

Credit : Google Images

4. विराट ने 6 महीने बाद बनाया अर्धशतक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। विराट पिछले 3 सालों से एक-एक रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। हांगकांग के खिलाफ बुधवार को टी-20 में कोहली ने 6 महीने बाद पहला अर्धशतक लगाया।

Credit : Google Images

3. सूर्यकुमार ने लास्ट ओवर में चार छक्के मारे सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना एक अलग नाम बना लिया है। हांगकांग के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इस खिलाड़ी ने पहली दो गेंदों पर लगातार 2 चौके जड़ दिए। आखिरी ओवर में उन्होंने 360 डिग्री रेंज का परिचय दिया और 4 छक्के मारे।

Credit : Google Images

2. फ्री हिट पर निजाकत का विकेट गिरा मैच में एक अजीब वाकया भी देखने को मिला। निजाकत खान जो हांगकांग के लिए बहुत अच्छा खेल रहे थे वो फ्री हिट पर आउट हो गए। दरअसल, अर्शदीप सिंह मैच का 6वां ओवर डालने आए। पहली गेंद पर उनका पैर क्रीज के बाहर चला गया। इसका खामियाजा अर्शदीप को फ्री हिट के रूप में चुकाना पड़ा।

Credit : Google Images

1.आंख दिखाने से लेकर सलाम करने तक का सफर सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में सूर्या ने 261 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जब भारत की पारी खत्म हुई तो विराट कोहली ने सूर्या की शानदार पारी को देखकर उन्हें झुककर सलाम किया। 

Credit : Google Images

हांगकांग के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से सूर्यकुमार यादव ने विराट को उनका दीवाना बनाने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 92 रन की पार्टनरशिप भी की।

Credit : Google Images