भारत-पाकिस्तान मैच में बने 8 रिकॉर्ड:कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, रोहित ने जयसूर्या को पीछे छोड़ा

Image Credit : Google Image

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला गया सुपर-4 का मुकाबला टीम इंडिया भले ही हार गई हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।  

Credit : Google Images

1. भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन  पावर प्ले में रोहित-राहुल के बीच 54 रन की पार्टनरशिप हुई। राहुल का साथ देने कोहली आए और इस ओवर में आठ रन बने। पावर प्ले में 1 विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम ने 62 रन बना दिए। 

Credit : Google Images

2. भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर  विरोट कोहली की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए।  

Credit : Google Images

3. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट  उन्होंने हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो फिफ्टी जड़ दी है। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपनी 32वीं हाफ सेंचुरी पूरी की और रोहित शर्मा के टी-20 में सबसे ज्यादा 31 बार 50+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 

Credit : Google Images

4. कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले के क्लब में शामिल  विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में चौथा पचासा लगाया। इसी के साथ वह भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Credit : Google Images

5. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन भी विराट के नाम  वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 9 टी-20 में 406 रन बनाए हैं।

Credit : Google Images

6. रोहित बने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  रोहित ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाए। इसके साथ ही उनके 135 टी-20 मैचों में 3548 रन हो गए हैं। 

Credit : Google Images