LIVEभारत VS पाकिस्तान:टीम इंडिया ने पाक को दिया 182 रन का टारगेट, किंग कोहली ने खेली 60 रनों की धमाकेदार पारी

Image Credit : Google Image

भारत और पाकिस्तान 8 दिन में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। 

Credit : Google Images

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए। उन्होंने 44 गेंद में 60 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 136.36 का रहा।  

Credit : Google Images

कोहली के अलावा केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 28-28 रनों की पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शादाब खान ने लिए। 

Credit : Google Images

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में 28 रन बना दिए। 

Credit : Google Images

इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला। रोहित का स्ट्राइक रेट 175 का रहा। हालांंकि, वो एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका विकेट हारिस रउफ ने लिया। 

Credit : Google Images

वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने भी मैच में 28 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 छक्का और 1 चौका निकला। उनका विकेट शादाब खान ने लिया।

Credit : Google Images

हांगकांग के खिलाफ 26 गेंद में 68 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच में फ्लॉप रहे। रविवार को उन्होंने 10 गेंद में 13 रन बना पाए। उनका विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया।  

Credit : Google Images