क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, SRH vs LSG: अभिषेक और ट्रैविस की आंधी में उड़ी लखनऊ, 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर 10 विकेट से जीता मैच

Travis Head and Abhishek Sharma

SRH vs LSG: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने वो किया जो आज तक आईपीएल तो क्या वर्ल्ड टी20 इतिहास में भी कभी नहीं हुई था. सनराइज़र्स हैदराबाद ने सिर्फ 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 167 रन बना दिए और लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया.

हैदराबाद ने आईपीएल में बनाया एक और कीर्तिमान

आईपीएल के इतिहास में आजतक कोई भी टीम कभी भी पहले 10 ओवर में इतना बड़ा स्कोर बनाकर पूरे 10 विकेट से मैच जीता हो. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि विकेट थोड़ी स्लो लग रही थी, और रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं था.

लखनऊ की टीम को शुरुआत में रन बनाने में काफी दिक्कत हो रही थी, इसलिए पॉवरप्ले में सिर्फ 28 रन ही बना पाए. हालांकि, अंत में आयुष बदोनी और निकोलस पुरन ने बढ़िया और नाबाद पारियां खेली और लखनऊ के स्कोर को 20 ओवर में 165 रनों तक पहुंचा दिया, लेकिन किसे पता था कि दूसरी पारी में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड नाम के दो बड़े तूफान आने वाले हैं.

अभिषेक और ट्रैविस की आंधी

लखनऊ के इस स्कोर का पीछा करने वाली सनराइज़र्स हैदराबाद के दो बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ऐसी पिटाई शुरू की कि पूरा मैच 10 ओवर से पहले ही खत्म हो गया. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 267.86 का रहा था.

अभिषेक के साथ बल्लेबाजी करने आए ट्रैविस हेड का स्ट्राइक रेट और भी ज्यादा रहा. हेड ने 296.67 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए. हैदराबाद को इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि इन दोनों ने ही मैच जिता दिया.

ट्रैविस हेड को इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में कृष्णप्पा गौथम ने 2 ओवर में 29, यश ठाकुर ने 2.4 ओवर में 47, रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 34, नवीन-उल-हक ने 2 ओवर में 27 और आयुष बदोनी ने 1 ओवर में 19 रन दिए.

हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और क्विंटन डीकॉक और मार्कस स्टोइनिस के दो बड़े विकेट भी चटकाए.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

CSK vs LSG
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK के लिए पहली बार किसी कप्तान ने लगाया शतक, रिकॉर्ड ऐसा कि यकीन करना मुश्किल

IPL 2024: आईपीएल में आज 39वां मैच खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेला जा
IPL 2024 SRH vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL और वर्ल्ड टी20 इतिहास में किस टीम ने किए सबसे बड़े रन चेज़, यहां देखें टॉप-3 टीम की लिस्ट

इस बार के आईपीएल सीज़न में बहुत सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. इस कारण इस सीज़न को रिकॉर्ड टूटने वाले सीज़न कहा जा रहा है. हर मैच में कई रिकॉर्ड
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा
CSK vs GT
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, Match 59, CSK vs GT: मैच प्रिव्यू, जानें चेन्नई और गुजरात दोनों टीमों का पूरा हाल

आईपीएल 2024: मैच 59, CSK vs GT मैच प्रिव्यू आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings