क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा कीर्तिमान, उनसे पहले ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया था

Yuzvendra Chahal

IPL 2024: इस आईपीएल सीज़न का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उन्हें अच्छी शुरुआत करने नहीं दी. इस मैच में राजस्थान की ओर से खेलने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है.

200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. मुंबई के खिलाफ इस मैच में मोहम्मद नबी का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए. इस एक विकेट को लेने के साथ ही युजवेंद्र चहल ने इस आईपीएल सीज़न में अपने 13 विकेट पूरे कर लिए और अब वो पर्पल कैप की रेस में जसप्रीत बुमराह के बराबर भी आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने भी अभी तक इस सीज़न में 13 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं.

आइए अब हम आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे पहले 50, 100 और 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन थे.

50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाद

आईपीएल इतिहास में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह थे. आरपी सिंह ने आईपीएल हिस्ट्री में सबसे पहले 50 विकेट चटकाने का काम किया था. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में एक बार पर्पल कैप भी जीता था.

100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

आईपीएल में सबसे पहले 50 विकेट लेने का काम तो एक भारतीय गेंदबाज ने किया था, लेकिन सबसे पहले 100 विकेट लेने का काम श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मालिंगा ने किया था. मालिंगा आईपीएल में 100 विकेट चटकाने वाले सबसे पहले गेंदबाज थे.

150 विकेट लेने वाले सबसे पहले गेंदबाज

आईपीएल में सबसे पहले 150 विकेट लेने का काम भी श्रीलंका और मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मालिंगा ने किया था. मालिंगा ने अपने आईपीएल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. वह काफी समय तक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हुए थे.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Virat Kohli
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ किंग कोहली ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें विराट कोहली ने अपने बल्ले से एक
RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 से बाहर होने की कगार पर RCB, KKR के खिलाफ मिली एक और हार

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच में खेला गया. इस हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता ने बैंगलुरु को सिर्फ 1
team india new jersy
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2022: टीम India की नई Jersy की तस्वीर BCCI ने शेयर

T20 WC 2022 भारतीय टीम के नई जर्सी का इंतज़ार आखिरकार रविवार को खत्म हुआ। बीसीसीआई ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय
Sehwag on KL Rahul
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: “400 करोड़ कमा रहे तो फिर…”, केएल राहुल को डांटने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिया तीखा जवाब

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हार के बाद, टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच एक गरमागरम बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings