क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024
DC vs GT

IPL 2024 का 40वां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली और गुजरात के बीच इस आईपीएल सीज़न का पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी थी, अब देखना होगा कि इस बार गुजरात अपनी पिछली हार का बदला ले पाती है या नहीं. आइए हम आपको दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाले इस आईपीएल मैच का प्रिव्यू बताते हैं.

DC vs GT: मैच प्रिव्यू

इस सीज़न में दिल्ली की टीम ने अभी तक 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार का सामना किया है. इस वजह से उनकी टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर-8 पर मौजूद है. दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने भी 8 मैच खेले हैं, 4 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. गुजरात अपना पिछला मैच जीतकर मैदान पर उतरेगी, लेकिन दिल्ली की टीम ने अपने पिछले मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 266 रन खाए थे और 67 रनों से हार का सामना किया था. ऐसे में दिल्ली के लिए काम आसान नहीं होगा.

पिच का हाल कैसा होगा?

दिल्ली की पिच का नेचर स्लो हुआ करता था, लेकिन पिछले मैच में कुल 40 ओवर का खेला हुआ था और कुल 465 रन बने थे. उस मैच में हैदराबाद ने 267 और दिल्ली ने 199 रन बनाए थे. इसका मतलब साफ है कि इस बार दिल्ली की पिच भी हाई-स्कोरिंग वाली है. लिहाजा, गुजरात और दिल्ली के खिलाफ भी इस पिच पर रनों की बरसात हो सकती है.

रिकॉर्ड्स के मुताबिक इस पिच पर रनों का पीछा करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को विकेट भी मिलती है. पिछले मैच में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की थी. ऐसे में गुजरात के नूर अहमद भी कल के मैच में छा सकते हैं.

हेड-टू-हेड

आईपीएल में दिल्ली और गुजरात का सामना अभी तक कुल 4 बार हुआ है. इनमें से 2 बार दिल्ली ने जीत हासिल की है और 2 बार गुजरात ने. हालांकि, आखिरी बार दिल्ली ने ही जीत हासिल की है.

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह उमरज़इ, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित कुमार

बेस्ट संभावित फैंटसी टीम

विकेट कीपर: ऋद्धिमान साहा

बल्लेबाज: जेक फ्रेजर मैकगर्क, डेविड वॉर्नर, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ

ऑलराउंडर: अज़मतुल्लाह उमरज़इ, अक्षर पटेल

गेंदबाज: राशिद खान, कुलदीप यादव, नूर अहमद, मोहित कुमार

कप्तान: शुभमन गिल

उप-कप्तान: जेक फ्रेजर मैकगर्क

Leave your vote

Shares:

Related Posts

KL Rahul after lost match against SRH
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: ‘मेरे पास शब्द नहीं…’, हैदराबाद से मिली बड़ी और बुरी हार के बाद क्या बोले केएल राहुल

IPL 2024 के 57वें मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वो किया आजतक पहले कभी नहीं
CSK vs RR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, CSK vs RR: जानें इस शानदार मैच का प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बाकी डिटेल्स

आज के आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का आमना-सामना होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और यह इस सीजन
RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है RCB, पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

I आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक यादगार मुकाबला हुआ। इस मैच
GT vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL इतिहास के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें सबसे ऊपर कौन है

IPL 2024: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में लखनऊ के कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings