क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता को मिली एकतरफा जीत, बनें कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024 के 28वें मैच में कोलकाता ने लखनऊ को एकतरफा अंदाज में मैच हरा दिया. इस मैच में कुछ रोमांचक रिकॉर्ड्स बने हैं. आइए इन रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं.
IPL 2024 KKR vs LSG Records

IPL 2024: इस आईपीएल सीज़न का 28वां मैच 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया और इसमें मेज़बान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने केएल राहुल की कप्तानी में खेलने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 16वें ओवर में ही 8 विकेट से हरा दिया.

कोलकाता ने लखनऊ को हराया

इस बड़ी जीत से पहले केकेआर ने टॉस भी जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लखनऊ की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही और उनकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 161 रन ही बना पाई. लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए. पूरन ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 45 रन बनाए. वहीं, केकेआर की ओर से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

केकेआर बल्लेबाजी के लिए आई तो उन्होंने पहले दो विकेट 42 रनों पर गंवाए लेकिन उसके बाद एक भी विकेट नहीं गंवाया. कोलकाता की ओर से ओपनर बल्लेबाज फिल शॉल्ट ने 47 गेंदों में 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी. इस कारण फिल शॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

बहरहाल, हम आपको इस आर्टिकल में उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लखनऊ और कोलकाता के बीच में हुए इस मैच में बने हैं. आइए इन आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं.

आईपीएल 2024 में फिल शॉल्ट की पारियां

27 साल के फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें इस बार ओपनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी है. फिल सॉल्ट ने इस सीज़न में पांच पारियां खेली है, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • दूसरे मैदानों पर: 30(20), 18(12), 0(1)
  • कोलकाता के मैदान पर: 54(40), 89*(47)

फिल ने इस आईपीएल सीज़न में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर दो पारियां खेली है और दोनों ही पारियों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है, जबकि कोलकाता के बाहर अन्य मैदानों में फिल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनशिप्स

आज के मैच में फिल सॉल्ट और श्रेयस अय्यर ने 120 रनों की नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई, जो लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है. आइए हम आपको लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में की गई पांच सबसे बड़ी पार्टनरशिप्स के बारे में बताते हैं.

  • 142 – शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा (गुजरात टाइटन्स), अहमदाबाद, 2023
  • 120* – फिल सॉल्ट और श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), ईडन गार्डन्स, आज*
  • 115 – फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), बेंगलुरु, 2023
  • 110 – डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), चेन्नई, 2023
  • 102 – शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स), लखनऊ, 2024

लखनऊ के खिलाफ रन-चेज़ करके जीतना

आपको बता दें कि लखनऊ के खिलाफ रन चेज़ करके जीतना आसान नहीं होता था, क्योंकि केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ डिफेंड करने में काफी सफल टीम मानी जाती है. हालांकि, पिछले दो मैचों में लगातार लखनऊ को डिफेंड करते हुए हार का सामना करना पड़ा है. इस वजह से ये भी एक रिकॉर्ड बन गया है कि लखनऊ के खिलाफ सफलतापूर्वक रन-चेज़ किस टीम ने किया है.

  • 168 – DC – 6 विकेट और 11 गेंदें शेष – लखनऊ, 2024
  • 162 – KKR – 8 विकेट और 26 गेंदें शेष – कोलकाता, आज*
  • 160 – PBKS – 2 विकेट और 3 गेंद शेष – लखनऊ, 2023
  • 159 – GT – 5 विकेट और 2 गेंद शेष – मुंबई, 2022

यह भी पढ़ें: IPL 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज ने किया आईपीएल डेब्यू, LSG की ओर से खेल रहा पहला मैच

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Indian Cricket Team
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI के इन 5 फैसलों ने सबको किया हैरान

BCCI: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को टीम
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: क्या अब MS Dhoni कभी नहीं खेलेंगे? उनके जिग्री दोस्त ने दिया चौंकाने वाला जवाब

आईपीएल 2024 के दौरान, एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की चर्चा ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी हलचल मचाई।
PBKS chase 262 runs in t20 IPL Match
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब ने 262 रन चेज़ करके कोलकाता को दी मात, वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटे

IPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आज आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर पीछा करके कोलकाता नाइट राइडर्स को
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

RCB vs CSK Weather Forecast: आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेरेगी बारिश? मौसम ने दी विराट को टेंशन

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रोमांचक मुकाबले में अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के प्रतिष्ठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings