क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी जीत नहीं पाई मुंबई, दिल्ली ने दी मात

DC vs MI (1)

IPL 2024: इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली और मुंबई दोनों ने अपने-अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन दिल्ली को जीत मिली और मुंबई को हार.

आईपीएल में मुंबई के सबसे बड़े स्कोर

दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जो उनके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए, जो उनके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के तीन सबसे बड़े स्कोर कौन से हैं और उन्होंने उसे कब बनाए हैं.

247 – दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ

इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस द्वारा खेली गई आज की पारी का नंबर आ गया है. आज की पारी में मुंबई ने 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए, जो उनके आईपीएल हिस्ट्री का सबसे बड़ा स्कोर हो गया, लेकिन इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

246 रन – सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल 2024 में ही सनराइज़र्स हैदराबाद के खेली गई मुंबई की पारी है. उस मैच में भी मुंबई हैदराबाद द्वारा दिए गए एक विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन अंत तक 5 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई थी और उस मैच में भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था.

235 रन – सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खेली गई मुंबई की पारी भी सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ ही अबू धाबी के मैदान पर आई थी. उस मैच में मुंबई ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे और मैच को अपने नाम किया था.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Rajasthan Royals
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024: संजू सैमसन, केएल राहुल या ऋषभ पंत, जानें BCCI की पहली पसंद कौन है?

IPL 2024: भारत में इस वक्त आईपीएल चल रहा रहा है, लेकिन आईपीएल खत्म होने के कुछ दिन बाद ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है,
virat kohali _ robin uthppa
क्रिकेट खबरें

Robin Uthppa के सन्यास पर Virat Kohli की ये बात आपके दिल को छू जाएगी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की t20 विश्व कप टीम के विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आखिरकार अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया । उथप्पा
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों
RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: CSK को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुँची RCB, धोनी की टीम हुई बाहर

आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुँचने वाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings