क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: हारे हुए मैच में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं? नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Ruturaj (1)

IPL: इस आईपीएल सीज़न का 39वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेला गया था. इस मैच में लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट और 3 गेंद शेष रहते हरा दिया. इस मैच में चेन्नई को इस सीज़न में पहली बार अपने घर पर कोई मैर हारना पड़ा. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए थे, लेकिन लखनऊ ने 19.3 ओवर में 213 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया है. इस जीत के हीरो मार्कस स्टोइनस रहे, जिन्होंने 124 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया.

हार में सबसे ज्यादा शतक

हालांकि, स्टोइनिस से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 60 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई. ऐसा दूसरी बार हुआ है कि आईपीएल में रुतुराज के शतक लगाने के बाद भी उनकी टीम मैच ना जीत पाई हो. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनके शतक लगाने के बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

रुतुराज गायकवाड़ – चेन्नई सुपर किंग्स

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ का नाम जुड़ गया है. आईपीएल में गायकवाड़ की दो शतकीय पारियां उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई है.

संजू सैमसन – राजस्थान रॉयल्स

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी अपने आईपीएल करियर में दो बार ऐसा शतक लगाया है, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

हशिम अमला – साउथ अफ्रीका

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हशिम अमला का नाम शामिल है. हशिम अमला ने अपने आईपीएल करियर के दौरान पर दो बार ऐसी शतकीय पारियां खेली है, जिसमें उनकी टीम को हार मिली थी.

विराट कोहली – रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु

इस लिस्ट में पहले नंबर पर और सबसे ऊपर विराट कोहली है. विराट ने अभी तक के आईपीएल करियर में आरसीबी के लिए तीन बार ऐसी शतकीय पारियां खेली है, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

india australia series
क्रिकेट खबरें

IND vs AUS T20I Series : जानिए टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड और शेड्यूल ,

एशिया कप 2022 में ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
Travis Head and Abhishek Sharma
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, SRH vs LSG: अभिषेक और ट्रैविस की आंधी में उड़ी लखनऊ, 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर 10 विकेट से जीता मैच

SRH vs LSG: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने वो किया जो आज तक आईपीएल तो
IPL
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद का मैच प्रिव्यू, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, बेस्ट फैंटेसी टीम

IPL 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा. यह दिल्ली में मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings