क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

Top-5 Inning score of IPL History

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रन कुछ ज्यादा आसानी से बन रहे हैं. लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और 200 छोड़िए, 230, 240 और 250 रन भी सुरक्षित नहीं नज़र आते क्योंकि पीछा करने वाली इतने रन बना देती है. अब ऐसा भी लग रहा है कि इस सीज़न में हमें 300 रनों का स्कोर भी देखने को मिल सकता है.

इस आईपीएल सीजन से पहले तक आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर आरसीबी के नाम था. आरसीबी ने 2013 में पूणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे. उस मैच में क्रिस गेल ने आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 175 रन भी बनाया था.

आरसीबी का यह रिकॉर्ड आईपीएल 2023 यानी पूरे दस साल तक टूटा नहीं था, लेकिन आईपीएल 2024 में आरसीबी के उस सबसे बड़े स्कोर से 4 बार पार किया जा चुका है, और अभी भी लगभग आधा सीजन बचा हुआ है. आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या कारण है जो इस बार इतनी आसानी से इतने बड़े-बड़े स्कोर बन रहे हैं.

फ्लैट पिच होना सबसे बड़ा कारण

इस आईपीएल सीज़न में ज्यादातर जगहों की पिच काफी फ्लैट है, जिसपर गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी आसान है. यह एक बड़ा कारण है कि हमें इस सीज़न में ज्यादा बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं.

इंपैक्ट प्लेयर का असर

आईपीएल 2023 से बीसीसीआई ने इंपैक्ट प्लेयर का एक नया रूल बनाया था. इस रूल के मुताबिक टीम में 11 खिलाड़ियों के साथ 5 सब्स्टीट्यूट को भी रखना पड़ता है. उन पांच में से किसी भी एक खिलाड़ी टीम अपने 11 खिलाड़ियों से किसी एक खिलाड़ी के बदले टीम में शामिल कर सकती है. इस नियम की वजह से हर टीम के पास हमेशा एक अतिरिक्त बल्लेबाज और गेंदबाज रहता है. इसके कारण बल्लेबाज के ऊपर विकेट खोने का दवाब काफी कम होता है और वो शुरुआत से आक्रमक बल्लेबाजी शुरू कर देते हैं और अगर ऊपर से विकेट नहीं गिरा तो टीम बहुत बड़ा स्कोर बना देती है.

छोटी बाउंड्री होना

इस आईपीएल सीज़न में बड़े-बड़े स्कोर बनने का कारण छोटी बाउंड्री होना भी है. इस बार ज्यादातर मैदानों की बाउंड्री काफी छोटी है. बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट मारना काफी आसान है और गेंदबाजों के लिए फील्ड का इस्तेमाल करके फंसाना काफी मुश्किल है. भारत और विश्व के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इसके लिए आवाज़ उठाई और कहा कि आईपीएल में गेंदबाजों को फायदा देने के लिए बाउंड्री रेखा की लंबाई बड़ी करनी चाहिए.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

SRH vs RCB Records
क्रिकेट खबरें

Pat Cummins: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

इस वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान और बेहतरीन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB प्लेऑफ राउंड खेल पाएगी या नहीं, यहां जानें सभी संभावित नतीजे

आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम ने अपने खेल में एक अद्भुत परिवर्तन दिखाया है। शुरुआती हार के बाद, टीम ने अपने आखिरी पांच मैचों में जीत हासिल की और
क्रिकेट खबरें

IPL: 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings