एशिया कप में कौन बनाएगा ज्यादा रन:इस साल बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में टॉप पर, टूर्नामेंट में 76 की औसत से चलता है विराट का बल्ला

Image Credit : Google Image

एशिया कप का महाकुंभ 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। छह टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। मगर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा।  

Credit : Google Images

1.विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 4 पारियों में 76.50 के शानदार औसत से 153 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 56 रन नाबाद है। 

Credit : Google Images

2.रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में टीम की अगुआई करते दिखेंगे। पिछली बार रोहित की कप्तानी में ही भारत ने सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया था।  

Credit : Google Images

बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इस साल हर फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं। उन्होंने 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1406 रन निकले हैं। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए 2022 में सबसे ज्यादा रन हैं। 

Credit : Google Images

सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर 2 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। सूर्या ने इस साल 12 टी-20 मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 428 रन निकले हैं।  

Credit : Google Images

मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। रिजवान ने 2021 के वर्ल्ड टी-20 में भारत के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी।  

Credit : Google Images

रिजवान के टी-20 आंकड़े भी खतरनाक हैं, उन्होंने 56 टी-20 मुकाबलों में 1662 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत 50 का और स्ट्राइक रेट 128 का रहा है।  

Credit : Google Images