क्रिकेट खबरें

IPL 2024: सनराइज़र्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंची KKR, मिचेल स्टार्क बने बड़े मैच के हीरो

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला क्वालिफायर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में KKR ने SRH को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
KKR vs SRH

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला क्वालिफायर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. हैदराबाद के धाकड़ ओपनर्स पहले दो ओवर में ही पवेलियन लौट गए.

स्टार्क ने हेड को ज़ीरो पर किया आउट

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रैविस हेड आउट हो गए और दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए. सनराइज़र्स हैदराबाद को इन्हीं दो ओपनर्स ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन क्वालिफायर-1 में वो ऐसा नहीं कर पाए.

हेड को मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में ही 0 पर बोल्ड कर दिया. उसके बाद अभिषेक शर्मा को भी वैभव अरोरा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. सनराइज़र्स ने सिर्फ 39 रन पर 4 विकेट गवां दिए और 19.3 ओवर में सिर्फ 159 पर ही ऑलआउट हो गई.

कोलकाता ने आसानी से किया पीछा

इस स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिल शाल्ट की जगह रहमूल्लाह गुरबाज़ बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. गुरबाज़ ने 14 गेंदों में 23, सुनीन नारेन 16 गेंदों में 21, वेकेंटेश अय्यर ने 28 गेंदों में 51 और श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 58 रनो की पारियां खेली और अपनी टीम को सिर्फ 13.4 ओवर में ही जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया.

कोलकाता के इस जीत के हीरो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क रहे. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें ट्रैविस हेड, नीतीश रेड्डी, और शहबाज अहमद का नाम शामिल है. बता दें कि स्टार्क पूरे सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की सबसे महंगी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, इसलिए उनके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी था. आज उन्होंने साबित कर दिया है कि वो एक बड़े मैच के प्लेयर हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है RCB, पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

I आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक यादगार मुकाबला हुआ। इस मैच
क्रिकेट खबरें

India-Pak मैच देखने के लिए 1 महीने पहले ही T20 WC मैच के लिए बिके 5 लाख टिकट

WCT20: एशिया कप 2022 के खत्म होने के बाद अब Cricket फैंस को टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शुरूआत शानदार अंदाज में की
SRH vs KKR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और Dream 11 टिप्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मुकाबला (KKR vs SRH) होने जा रहा है।
Virat Kohli and Gautam Gambhir
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB ने अपने प्रदर्शन से गौतम गंभीर को भी किया खुश, KKR के कोच ने खुलकर की तारीफ

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: गौतम गंभीर अगर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु की तारीफ करें, तो क्या आपको हैरानी होगी? हमें लगता है कि दुनियाभर के ज्यादातर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings