क्रिकेट खबरेंWWE

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों में बल्लेबाजी करने मैदान पर आते हैं और कुछ ही गेंदों में कई बड़े शॉट्स लगाकर अपनी टीम को अच्छी पोजिशन में ला देते हैं, लेकिन उनके फैन्स को हर मैच में इंतजार रहता है कि धोनी बल्लेबाजी के लिए ऊपर आएंगे.

पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों आएं धोनी?

पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर हुए मैच के दौरान तो हद ही हो गई. उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और हर्षल पटेल ने उन्हें पहली गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया.

धोनी का 9 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना दुनियाभर के लाखों-करोड़ों क्रिकेट फैन्स को पसंद नहीं आया. चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पर कहा कि 9 नंबर पर धोनी का बल्लेबाजी के लिए आने का कोई तुक नहीं बनता है.

दर्द से परेशान हैं धोनी

हालांकि, अब इस फैसले की असली वजह सामने आई है. दरअसल, धोनी की मांसपेशियों में चोट लगी है. अब प्ले ऑन इंडिया के सूत्रों और टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के पैरों की मांशपेशियां इस आईपीएल सीज़न के शुरुआती मैचों के दौरान ही फट गई थी, लेकिन टीम के दूसरे विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे के चोटिल होने के कारण धोनी को मैदान पर पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करनी पड़ रही है. धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच हुए मैच के दौरान प्ले ऑन इंडिया के एक खास सोर्स ने इस बात की पुष्टि भी की और बताया कि शायद यह धोनी का आखिरी सीज़न होगा, क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें साफ तौर पर आराम करने की सलाह दी है.

धोनी पूरे सीज़न में काफी ज्यादा दर्द से जूझ रहे हैं, उन्हें दवाई लेनी पड़ रही है और उन्हें डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है, लेकिन टीम की जरूरत के हिसाब से धोनी मैदान पर उतरते हैं और 20 ओवर विकेटकीपिंग करते हैं. यही कारण है कि धोनी मैच के दौरान काफी कम दौड़ते हैं और कम से कम दौड़ने की कोशिश करते हैं, ताकि उनकी चोट बढ़ ना जाए.

पिछले साल भी हुआ था ऑपरेशन

आपको बता दें कि धोनी ने पिछला आईपीएल सीज़न भी घुटने की चोट के साथ खेला था और सीज़न खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अपने घुटने का ऑपरेशन करवाना पड़ा था. अब देखना होगा कि इस आईपीएल सीज़न के बाद धोनी के पैरों की हालत कैसी रहती है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Virat Kohli and Gautam Gambhir
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB ने अपने प्रदर्शन से गौतम गंभीर को भी किया खुश, KKR के कोच ने खुलकर की तारीफ

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: गौतम गंभीर अगर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु की तारीफ करें, तो क्या आपको हैरानी होगी? हमें लगता है कि दुनियाभर के ज्यादातर
LSG vs CSK (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: LSG vs CSK का मैच प्रिव्यू, बेस्ट फैंटसी टीम, जानें किसे बनाए कप्तान और उप-कप्तान

IPL 2024: आईपीएल का 34वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs CSK: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और प्लेऑफ की रेस, जानें सबकुछ

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। आइए हम आपको इस मैच का पूरा
SRH vs RCB Records
क्रिकेट खबरें

Pat Cummins: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

इस वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान और बेहतरीन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings